US Plane Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, 11 स्काईडाइवर समेत 12 लोगों की जान गई


Last Updated:

अमेरिका के मिसौरी राज्य में रविवार को एक स्काईडाइविंग विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 11 स्काईडाइवर और पायलट समेत सभी 12 लोगों की मौत हो गई. विमान बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Zoom

अमेरिका के मिसौरी राज्य में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसे ने खुशी और रोमांच के सफर को मातम में बदल दिया. स्काईडाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया. हादसा इतना भयावह था कि विमान में सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई. मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल के मुताबिक, हादसा बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ. बटलर शहर कैनसस सिटी से करीब 60 मील दक्षिण में स्थित है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि विमान में मौजूद सभी लोग मारे गए.

11 स्काईडाइवर और एक पायलट की मौत

बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रवक्ता ने स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स-4 को बताया कि मरने वालों में 11 स्काईडाइवर और विमान का पायलट शामिल था. ये सभी लोग स्काईडाइविंग मिशन पर थे और विमान उड़ान भरने के बाद निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचने वाला था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया.

टेकऑफ होते ही हुआ हादसा

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस पी-750 मॉडल का था. यह विमान रविवार सुबह करीब 11:35 बजे बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था. FAA ने बताया कि हादसे के समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल की कोई सर्विस उपलब्ध नहीं थी. हालांकि दुर्घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है.

FAA ने कहा है कि अब इस हादसे की मुख्य जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) करेगा. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विमान में कोई तकनीकी खराबी थी, मौसम की भूमिका थी या फिर कोई अन्य कारण हादसे के पीछे था. फिलहाल दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया है और मलबे की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img