iPhone 18 Pro Max के नए लीक ने खोले कई राज, जानें क्या बदलने वाला है, एक कलर से हलचल


Powered by :

Last Updated:

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले नए लीक में इसके Dark Cherry, Blue और Black कलर ऑप्शन सामने आए हैं. फोन में A20 Pro चिप, नया C2 मॉडेम और छोटा डायनेमिक आईलैंड मिलने की चर्चा है. जानिए पूरी जानकारी…

ख़बरें फटाफट

iPhone 18 Pro Max के नए लीक ने खोले कई राज, जानें क्या बदलने वाला हैZoom

ऐपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. लॉन्च से पहले सामने आए एक नए लीक में फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक देखने को मिली है. माना जा रहा है कि ऐपल इस साल सितंबर में आईफोन 18 सीरीज को पेश कर सकता है और उससे पहले ही इसके कई अहम फीचर्स सामने आने लगे हैं.

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो मैक्स को डार्क चेरी, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है. इनमें डार्क चेरी कलर सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल इस रंग को iPhone 18 Pro सीरीज का सिग्नेचर कलर बना सकता है. यह पारंपरिक लाल रंग से अलग दिखाई देता है और इसमें लाल और गुलाबी रंग का मिक्स देखने को मिलता है, जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आता है.

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि फोन का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा Pro मॉडल्स जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं. ब्लैक वेरिएंट में टू-टोन फिनिश दिखाई गई है, जहां कैमरा मॉड्यूल और बैक पैनल का रंग थोड़ा अलग नजर आता है.

फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में ऐपल का नया A20 Pro Bionic प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ कंपनी नया C2 मॉडेम भी दे सकती है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकती है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऐपल इस बार Dynamic Island का साइज़ थोड़ा छोटा कर सकता है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस और बेहतर होगा.

बैटरी और प्रोसेसर में क्या चेंज होगा?
बैटरी कपैसिटी में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन नए प्रोसेसर की वजह से बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, ऐपल के पहले फोल्डेबल iPhone को भी इसी लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

हालांकि, ऐपल ने अभी तक iPhone 18 Pro Max को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है. ऐसे में इन सभी लीक और रिपोर्ट्स को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. फिर भी, नए कलर और अपग्रेडेड हार्डवेयर की वजह से iPhone 18 Pro Max पहले से ही टेक दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img