‘आज साइन होगी ईरान युद्ध खत्म करने वाली डील, समझौते के बाद खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट’, ट्रंप का बड़ा दावा


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “डील कल साइन होने वाली है और इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्रीय हालात और वार्ताओं को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

ट्रंप की टिप्पणी ऐसे वक्त सामने आई, जब पाकिस्तान की ओर से संकेत दिया गया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाना तय है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img