माउंट आबू घूमने जा रहे हैं? इस खास लोकेशन को देखना ना भूलें, जंगल सफारी जैसा मिलेगा रोमांच


Last Updated:

Mountabu Tourist Destination: माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बना नेचुरल ट्रेल करीब 8 किलोमीटर लंबा है. इसका नाम सुनकर यहां टाइगर होने का अंदाजा लगाया जाता है, लेकिन माउंट आबू के जंगल में टाइगर नहीं हैं, यहां पाए जाने वाले लेपर्ड की कद काठी और शरीर पर बनी धारियां टाइगर से काफी मिलती नजर आती है. इस वजह से इसे टाइगर पाथ के नाम से जाना जाता है .ट्रेल की शुरुआत सेंट मैरी स्कूल के पास से होती है, जो सीतावन आरना के पास खत्म होती है. यहां एक फेमस व्यू पॉइंट गोल्डन हॉर्न भी है. यह नाम एक पहाड़ी की वजह से पड़ा है, जो सुबह के समय में बेहद आकर्षक दिखता है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही: राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में घूमने लायक कई टूरिस्ट प्वाइंट है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे नेचुरल ट्रेल के बारे में बताने जा रहे है, जो अपने सुंदर नजारों और वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए बनी एक जगह के रूप में फेमस है. हम बात कर रहे है टाइगर पाथ की. माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बना ये नेचुरल ट्रेल करीब 8 किलोमीटर लंबा है.

इसका नाम सुनकर यहां टाइगर होने का अंदाजा लगाया जाता है, लेकिन माउंट आबू के जंगल में टाइगर नहीं हैं, यहां पाए जाने वाले लेपर्ड की कद काठी और शरीर पर बनी धारियां टाइगर से काफी मिलती नजर आती है. इस वजह से इसे टाइगर पाथ के नाम से जाना जाता है. इस नेचुरल ट्रेल और यहां के ट्रेकिंग प्वाइंट के बारे में माउंट आबू के ट्रैवल गाइड चिंटू यादव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि माउंट आबू के फेमस नेचुरल ट्रेल में सबसे लम्बा नेचुरल ट्रेल टाइगर पाथ है.

इस वजह से पड़ा नाम टाइगर पाथ

ट्रेल टाइगर पाथ नाम यहां पाए जाने वाले बड़े लेपर्ड की वजह से पड़ा. इस ट्रेल की शुरुआत सेंट मैरी स्कूल के पास से होती है, जो सीतावन आरना के पास खत्म होती है. यहां पहुंचने के लिए आप जीप से वन विभाग की अनुमति लेकर प्रशिक्षित गाइड के साथ जा सकते हैं. यहां आपको कई तरह के जंगली जानवर जैसे लेपर्ड, भालू, ग्रे लंगूर समेत अन्य जंगल जानवर और पक्षी देखने को मिलेंगे.  बारिश के समय ये जगह चारों तरफ हरियाली और सुंदर नजारों से घिरी हुई दिखाई देती है. बारिश में यहां आने में कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है. बारिश में अच्छी ग्रिप वाले जूते, पानी की बोतल और खाने का सामान होना ज़रूरी है.

गोल्डन हॉर्न के सुंदर नजारों का ले सकते है आनंद

इस नेचुरल ट्रेल से आप माउंट आबू के एक फेमस व्यू पॉइंट गोल्डन हॉर्न पहुंच सकते है.  इस जगह का ये नाम यहां बनी एक पहाड़ी की वजह से पड़ा है, जो सुबह के समय सुनहरी चमकती है और किसी जानवर के सींग (हॉर्न) की तरह बनी हुई है. यहां सबसे बड़ी नेचुरल चिमनी बनी हुई है. ये चिमनी संकरी होने से यहां कोई अंदर ज्यादा गहराई तक नहीं उतर सका है. यहां से माउंट आबू की वादियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है. जिसे देखकर हर कोई यहां दुबारा आना पसंद करता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img