कुवैत ने हमले के कारण कई घंटों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, हालांकि उसने किसी नुकसान के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। जॉर्डन ने कहा कि उसने ईरान द्वारा दागी गई 20 मिसाइल को मार गिराया, जिनका निशाना वह क्षेत्र था जहां अमेरिकी सैनिकों वाला एक वायुसेना अड्डा स्थित है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमले के जवाब में की गई कार्रवाई के दौरान गिरे मलबे से 11 वर्षीय एक लड़की घायल हो गई, जबकि कई कारों और मकानों को भी नुकसान पहुंचा। अमेरिकी हमलों के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान, बंदरगाह शहर बंदर अब्बास और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के दक्षिणी इलाकों में विस्फोटों की आवाज गूंजती रही।इजराइल ने भी तड़के उत्तरी क्षेत्रों के निवासियों को संभावित हमले की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी।




