14 जून को ‘ईरान का केक’ काटेंगे ट्रंप? आखिर ईरानी केक के कितने हिस्से? – News18 हिंदी


होमवीडियोअमेरिका

Donald Trump Birthday: 14 जून को ‘ईरान का केक’ काटेंगे ट्रंप? आखिर ईरानी केक के कितने हिस्से?

X

Donald Trump Birthday: 14 जून को ‘ईरान का केक’ काटेंगे ट्रंप? आखिर ईरानी केक के कितने हिस्से?

 

arw img

Donald Trump Birthday: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में हैं. 14 जून को ट्रंप का जन्मदिन है और इसी बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या मिडिल ईस्ट में कोई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है? मेजर गौरव आर्य का मानना है कि फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा. चर्चा के दौरान दावा किया गया कि अमेरिका ने हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया, लेकिन सवाल यह है कि उससे हासिल क्या हुआ? विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इतने हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता, यूरेनियम कार्यक्रम, प्रॉक्सी नेटवर्क और सत्ता संरचना पर कोई निर्णायक असर नहीं पड़ा, तो रणनीतिक सफलता का दावा करना मुश्किल है. बहस में यह भी कहा गया कि अमेरिका जिन चार बड़े लक्ष्यों हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रभाव, ईरान की मिसाइल ताकत, यूरेनियम कार्यक्रम और सत्ता परिवर्तन की बात करता रहा है, उनमें से किसी पर भी अभी तक स्पष्ट सफलता नजर नहीं आई है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img