Last Updated:
World’s Most Beautiful Hotel: मध्यप्रदेश की मणियागढ़ पहाड़ियों पर स्थित राजगढ़ किला आज दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों में शामिल हो गया है. महल का प्राकृतिक वातावरण इसे एक परफेक्ट लग्जरी ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है.
अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां इतिहास और शाही विरासत एक साथ देखने को मिले, तो मध्यप्रदेश में स्थित The Oberoi Rajgarh Palace एक शानदार विकल्प है. यह महल करीब 350 साल पुराना है और इसकी कहानी 17वीं शताब्दी से जुड़ी हुई है. शुरुआत में इसे एक किले के रूप में बनाया गया था, ताकि राज्य की सुरक्षा की जा सके. बाद में यह शाही निवास में बदल गया.

खूबसूरत पहाड़ियों और जंगलों के बीच बसा है महल- यह ऐतिहासिक महल मणियागढ़ पहाड़ियों पर स्थित है और यहां से चारों ओर हरियाली, घने जंगल और बारिश के पानी से भरी झील का शानदार नजारा दिखाई देता है. महल का प्राकृतिक वातावरण इसे एक परफेक्ट लग्जरी ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है. इसके अलावा, यह प्रसिद्ध Panna National Park के बेहद करीब है, जहां पर्यटक टाइगर सफारी का भी आनंद ले सकते हैं.

किले से महल बनने तक का सफर- इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण बुंदेला वंश के शासक Maharaja Hindupat Singh ने करवाया था. समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं और यह किला धीरे-धीरे एक भव्य महल में तब्दील हो गया. यहां सैन्य उपयोग वाली जगहों की जगह सुंदर आंगन, सजावटी हिस्से और शाही समारोहों के लिए विशेष स्थान बनाए गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आज जिस आलीशान रूप में यह महल दिखाई देता है, उसके पीछे करीब तीन दशक की लंबी रिस्टोरेशन प्रोसेस रही है. वर्ष 1996 में मध्य प्रदेश सरकार ने इस संपत्ति को The Oberoi Group को सौंपा था. इसके बाद महल के पुराने स्वरूप, प्राचीन पेड़-पौधों, मंदिरों, रास्तों और झील को सुरक्षित रखते हुए इसे फिर से जीवंत बनाया गया.

राजगढ़ पैलेस की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी वास्तुकला है. यहां बुंदेलखंड की पारंपरिक कला, बलुआ पत्थर के आंगन, हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स, नक्काशीदार खंभे और ऊंची छतें देखने को मिलती हैं. इसके साथ ही फ्रेंच खिड़कियां और औपनिवेशिक शैली के कुछ डिजाइन भी नजर आते हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

साल 2026 में इस महल को दुनिया के सबसे सुंदर होटलों की सूची में जगह मिली. नवंबर 2025 में होटल के रूप में शुरू होने के बाद यह तेजी से लग्जरी ट्रैवलर्स की पसंद बन गया. यहां ठहरने वाले पर्यटक एक ही यात्रा में इतिहास, शाही जीवन, जंगल सफारी और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा अनुभव ले सकते हैं. यही वजह है कि यह जगह आज भारत के सबसे चर्चित लग्जरी डेस्टिनेशंस में गिनी जा रही है.




