फोन स्टोरेज फुल होने पर 5GB से 20GB तक स्पेस खाली करने के आसान तरीके.


आजकल हर किसी की फोन स्टोरेज जल्दी फुल हो जाती है. मैसेज आता है ‘Storage Almost Full’ और नया ऐप इंस्टॉल नहीं होता, फोटो क्लिक नहीं होती. लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप अपनी प्यारी फोटो और वीडियो को बिना डिलीट किए भी 5GB से 20GB तक स्पेस खाली कर सकते हैं. बस कुछ आसान ट्रिक्स अपनाएं, जो ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में काम करती हैं. (आईफोन में भी कुछ तरीके मिलते-जुलते हैं). चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं.

ट्रिक 1: कैश और जंक फाइल्स साफ करें

फोन में सबसे ज्यादा जगह ऐप्स का कैश और टेम्परेरी फाइल्स ले लेती हैं. ये फाइल्स जरूरी नहीं होतीं, लेकिन बार-बार ऐप यूज करने से जमा हो जाती हैं.

सेटिंग्स खोलें> स्टोरेज (या डिवाइस केयर) पर जाएं> कैश या जंक फाइल्स का ऑप्शन दिखेगा. सब सेलेक्ट करके डिलीट कर दें. कई फोन में ‘क्लीन नाउ’ या ‘ऑप्टिमाइज’ बटन होता है, जो ऑटोमैटिक कैश क्लियर करता है. इससे 1-5GB आसानी से खाली हो जाता है. कोई फोटो-वीडियो नहीं जाता.

ट्रिक 2: अनयूज्ड ऐप्स और उनके डेटा हटाएं

कई ऐप्स इंस्टॉल हैं जो आप महीनों से नहीं खोलते. सेटिंग्स > ऐप्स > देखें कौन से ऐप सबसे ज्यादा स्टोरेज ले रहे हैं. अनयूज्ड ऐप्स को अनइंस्टॉल करें.

अगर ऐप रखना है तो सिर्फ उसका ‘क्लियर कैश’ और ‘क्लियर डेटा’ करें (ध्यान दें, क्लियर डेटा से लॉगइन फिर से करना पड़ सकता है).

गूगल फाइल्से ऐप (प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड करें) यूज करें. यह ‘क्लीन’ सेक्शन में डुप्लिकेट फाइल्स, ब्लर फोटो, बड़े डाउनलोड फाइल्स दिखाता है. इन्हें डिलीट करें, फोटो-वीडियो सुरक्षित रहेंगे.

ट्रिक 3: गूगल फोटोज़ में बैकअप करके लोकल कॉपी डिलीट करें.

अगर आप गूगल फोटोज़ यूज करते हैं तो सबसे बेस्ट तरीका है. ऐप खोलें > बैकअप ऑन करें (फ्री 15GB तक मिलता है, या ज्यादा के लिए प्लान लें).

जब सब फोटो-वीडियो क्लाउड पर बैकअप हो जाएं तो ‘Free Up Space’ बटन दबाएं. ये फोन से सिर्फ बैकअप वाली कॉपी डिलीट करता है, ओरिजिनल क्लाउड पर सुरक्षित रहते हैं.

आप कभी भी ऐप से देख या डाउनलोड कर सकते हैं. इससे 10-30GB तक स्पेस खाली हो सकता है.

ट्रिक 4: डाउनलोड फोल्डर और ब्राउजर डेटा क्लियर करें

क्रोम या दूसरे ब्राउजर में बहुत सारे डाउनलोडेड फाइल्स, इमेज, PDF जमा हो जाते हैं. फाइल मैनेजर खोलें > डाउनलोड्स फोल्डर चेक करें और अनवांटेड फाइल्स डिलीट करें. ब्राउजर सेटिंग्स में जाकर ‘क्लियर ब्राउजिंग डेटा’ करें- कैश और कुकीज हटाएं.

अगर SD कार्ड है तो कुछ फाइल्स वहां शिफ्ट करें.

ट्रिक 5: ऑटोमैटिक क्लीनिंग ऑन करें

सेटिंग्स में ‘स्टोरेज मैनेजर’ या ‘स्मार्ट स्टोरेज’ ऑन करें. यह ऑटोमैटिक पुरानी फाइल्स, अनयूज्ड ऐप्स सजेस्ट करता है और बैकग्राउंड में क्लीन रखता है. इन ट्रिक्स से आपका फोन तेज चलेगा, हैंग नहीं होगा और नया कंटेंट ऐड करने की जगह मिल जाएगी.

बस 10-15 मिनट लगेंगे. आज ही ट्राई करें और देखें कितना स्पेस खाली होता है. याद रखें, फोटो-वीडियो आपकी यादें हैं, उन्हें सुरक्षित रखें-बस एक्स्ट्रा जंक हटाएं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img