21 हजार रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है महंगा वाला Samsung Galaxy S25, पहली बार ऐसी डील


अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. Samsung Galaxy S25 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है. लॉन्च के समय महंगे दाम में आने वाला यह स्मार्टफोन अब काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत को और भी कम किया जा सकता है.

अमेज़न पर Samsung Galaxy S25 की कीमत फिलहाल 58,565 रुपये रखी गई है. यह इसकी लॉन्च कीमत के मुकाबले 21,000 रुपये से ज्यादा की बचत का मौका देता है.

इसके अलावा अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको करीब 1,756 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 57,000 रुपये से भी कम हो जाती है.

जो लोग एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का विकल्प भी मौजूद है. ग्राहक लगभग 2,059 रुपये प्रति माह की EMI पर भी यह स्मार्टफोन खरीद सकते हैं.

एक्सचेंज ऑफर से और बढ़ेगी बचत
अमेज़न इस फोन पर 39,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. हालांकि, आपको मिलने वाली अंतिम एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी. अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी हालत में है, तो नए Galaxy S25 की कीमत काफी कम हो सकती है.

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स
सैमसंग गेलेक्सी S25 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं. फोन का वजन सिर्फ 162 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.2mm है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है.

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है. फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार रंग र बेहतरीन ब्राइटनेस देता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें फ्लैगशिप स्तर का कैमरा सेटअप मिलता है, जो अच्छी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है. वहीं 4000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने की कोशिश करती है, जबकि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

अगर आप एक भरोसेमंद ब्रांड का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा ऑफर के साथ Samsung Galaxy S25 आपके लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img