Last Updated:
Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 पेश किया है. नए अपडेट में Siri AI ऐप, तेज परफॉर्मेंस, Apple Intelligence फीचर्स, बेहतर Photos और Safari एक्सपीरिएंस के साथ कई बड़े बदलाव शामिल हैं. जानें पूरी डिटेल.
iPhone 11 और नए मॉडल्स को मिलेगा iOS 27, चेक करें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं
ऐपल ने अपने सालाना वर्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 के दौरान iOS 27 को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है. कंपनी का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव और AI आधारित फीचर्स लेकर आया है. ऐपल का दावा है कि iOS 27 न सिर्फ पहले से ज्यादा तेज होगा, बल्कि इसमें Siri AI और ऐपल Intelligence के जरिए यूजर्स को एक नया एक्सपीरिएंस भी मिलेगा.
iOS 27 में ऐपल ने अपने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर बनाया है. अब यूजर्स इंटरफेस की पारदर्शिता (Opacity) को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि नए अपडेट के बाद ऐप्स 30 प्रतिशत तक तेजी से खुलेंगे, जबकि Photos ऐप में तस्वीरें 70 प्रतिशत तक तेजी से लोड होंगी. AirDrop ट्रांसफर स्पीड में भी 80 प्रतिशत तक सुधार किया गया है.
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है. ऐपल ने Siri को अब एक अलग ऐप के रूप में पेश किया है, जहां यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकते हैं और नई चैट शुरू कर सकते हैं. Siri AI अब ऐपल के फाउंडेशन मॉडल और गूगल जेमीनी AI मॉडल्स का इस्तेमाल करता है, जिससे यह पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन गया है.
ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को Safari, Photos, Wallet और Shortcuts जैसे ऐप्स में भी शामिल किया गया है. सफारी अब अपने आप टैब्स को विषय के आधार पर व्यवस्थित कर सकता है और किसी वेबसाइट पर कीमत या स्टॉक में बदलाव होने पर यूजर को सूचना भी दे सकता है. वहीं फोटोज़ ऐप में स्पेटिएल रिफ्रेमिंग, एक्सटेंड और AI बेस्ड फोटो एडिटिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं.
फोन और मेल के बीच तालमेल
iOS 27 में फोन और मेल ऐप के बीच बेहतर इंटीग्रेशन भी देखने को मिलेगा. कॉल कान्टेक्स्ट फीचर की मदद से किसी बिजनेस को कॉल करते समय संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. मैसेजेस और मेल ऐप्स में स्मार्ट सुझाव भी मिलेंगे, जिनकी मदद से यूजर तुरंत रिमाइंडर बना सकेंगे या नोट्स सेव कर सकेंगे.
ऐपल ने यह भी घोषणा की है कि iOS 27 इस साल के आखिर में iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि ऐपल इंटेलिजेंस और कुछ एडवांस AI फीचर्स का लाभ शुरुआती चरण में केवल iPhone 15 Pro और उससे नए मॉडल्स के यूजर्स को मिलेगा. कुल मिलाकर iOS 27 ऐपल के अब तक के सबसे बड़े AI-केंद्रित अपडेट्स में से एक माना जा रहा है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




