WWDC 2026: ऐपल ने बदल दी Siri की दुनिया, अब स्क्रीन देखकर भी दे सकेगी जवाब


ऐपल ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. कंपनी ने iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के साथ ऐपल Intelligence के नए वर्जन को पेश किया. सबसे बड़ा हाईलाइट रहा नया Siri AI, जिसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाया गया है.

ऐपल के मुताबिक, Siri AI अब iPhone, iPad, Mac, ऐपल Watch और ऐपल Vision Pro जैसे डिवाइसों पर काम करेगा. यह नया AI असिस्टेंट यूजर की परमिशन के साथ मैसेजेस, मेल, फोटोज़ और दूसरी ऐप्स से जानकारी लेकर ज्यादा सटीक जवाब देने में सक्षम होगा. इसके अलावा Siri AI अलग-अलग ऐप्स की जानकारी को जोड़कर कठिन कामों को भी पूरा कर सकेगा.

सिरी के लिए नया ऐप
कंपनी ने Siri के लिए एक नया डेडिकेटेड ऐप भी पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत को देख सकेंगे और वहीं से नई बातचीत शुरू कर सकेंगे. खास बात यह है कि Siri की चैट हिस्ट्री iCloud के जरिए सभी सपोर्टेड ऐपल डिवाइसों में सिंक होगी, जिससे यूजर्स को हर डिवाइस पर एक जैसा अनुभव मिलेगा.

ऐपल इंटेलिजेंस के तहत कई पॉपुलर ऐप्स को भी AI फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है. सफारी अब टैब्स को अपने आप अलग-अलग श्रेणियों में व्यवस्थित कर सकेगा. वहीं मैसेजेस, मेल, कैलेंडर, फोन, होम और पासवर्ड्स ऐप्स में AI आधारित सुझाव और ऑटोमेशन फीचर्स जोड़े गए हैं.

ये बदलाव भी होंगे काम के…
फोटोज़ ऐप को भी कई नए AI टूल्स मिले हैं. इनमें Clean Up, Extend, Reframe और Spatial Reframing जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो फोटो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाएंगे. इसके अलावा ऐपल ने दूसरी पीढ़ी के फाउंडेशन मॉडल भी पेश किए हैं, जो टेक्स्ट, आवाज और तस्वीरों को बेहतर तरीके से समझने और प्रोसेस करने में सक्षम हैं.

ऐपल ने बताया कि सिरी AI फिलहाल डेवलपर्स के लिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके बाद इस साल के आखिर तक इसका कंज्यूमर बीटा वर्जन जारी किया जाएगा. शुरुआती स्टेज में यह फीचर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा, जबकि आने वाले समय में अन्य भाषाओं का भी समर्थन जोड़ा जाएगा.

WWDC 2026 में किए गए इन ऐलानों से साफ है कि ऐपल अब AI के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img