WWDC 2026 में Apple करेगा बड़ा धमाका! iOS 27 और AI Siri पर सबकी नजर, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग


ऐपल का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) आज आयोजित होने जा रहा है. दुनियाभर के iPhone यूजर्स की नजर इस इवेंट पर टिकी हुई है क्योंकि कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम और कई AI फीचर्स से पर्दा उठा सकती है. भारतीय यूजर्स के लिए ऐपल की कीनोट आज रात 10:30 बजे शुरू होगी.

हर साल की तरह इस बार भी ऐपल iPhone, iPad, Mac, ऐपल Watch और Vision Pro के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट पेश कर सकता है. हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के AI प्लान्स और नए Siri को लेकर हो रही है.

iOS 27 पर रहेंगी सबकी निगाहें
WWDC 2026 में ऐपल iOS 27 लॉन्च कर सकता है, जिसमें नए डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कई AI आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iPhone यूजर्स के अनुभव को और स्मार्ट बनाने के लिए कई बड़े बदलाव कर सकती है.

इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 की भी घोषणा होने की उम्मीद है.

Siri को मिल सकता है बड़ा AI अपग्रेड
इस साल WWDC का सबसे बड़ा आकर्षण नया Siri हो सकता है. माना जा रहा है कि ऐपल Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने की तैयारी कर रहा है.

लीक्स के मुताबिक नया Siri स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को बेहतर तरीके से समझ सकेगा, अलग-अलग ऐप्स से जानकारी जुटा सकेगा और ज्यादा नेचुरल बातचीत कर पाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Siri को चैटबॉट जैसा अनुभव दिया जा सकता है, जिससे यह ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स को टक्कर दे सके.

कई ऐप्स में भी मिलेगा AI का साथ
ऐपल अपने कई ऐप्स और सर्विसेज में भी AI फीचर्स जोड़ सकता है. Writing Tools को ज्यादा पावरफुल बनाया जा सकता है, जबकि फोटो एडिटिंग में नए AI फीचर्स मिलने की संभावना है.

इसके अलावा Shortcuts ऐप को नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स के जरिए इस्तेमाल करना आसान बनाया जा सकता है. विजुअल इंटेलिजेंस और AI-सर्च से जुड़े नए फीचर्स भी पेश किए जा सकते हैं.

कहां देखें ऐपल WWDC 2026?
ऐपल का WWDC 2026 इवेंट कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल, ऐपल TV ऐप और ऐपल की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी.

AI के बढ़ते दौर में ये WWDC ऐपल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए कौन-कौन से नए फीचर्स और सरप्राइज लेकर आती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img