Last Updated:
iPhone 18 Pro Max को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं. फोन में 48MP वेरिएबल अपर्चर कैमरा, A20 Pro चिप, 12GB RAM, बड़ी बैटरी, छोटा Dynamic Island और Apple का नया C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है…
iPhone 18 Pro Max में मिलेगा नया A20 Pro चिप, AI फीचर्स होंगे और बेहतर
ऐपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही कई अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि नया iPhone अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकता है. बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और बदला हुआ डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का नया प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी जाएगी. यह फीचर कैमरे में आने वाली रोशनी की मात्रा को कंट्रोल करेगा, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो कैप्चर करने में मदद मिलेगी. इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में सुधार देखने को मिल सकता है.
छोटा Dynamic Island और बेहतर डिस्प्ले- ऐपल इस बार डायनेमिक आइलैंड का साइज़ छोटा कर सकता है. लीक के मुताबिक फोन में 6.9 इंच का LTPO डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन स्क्रीन पर कटआउट पहले की तुलना में कम जगह घेरेगा.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी अंडर-डिस्प्ले Face ID तकनीक पेश कर सकती है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
A20 Pro चिप और ज्यादा RAM- आईफोन 18 Pro मैक्स में ऐपल का नया A20 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि यह TSMC की 2nm तकनीक पर आधारित होगा. नया चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस, अधिक पावर एफिशिएंसी और AI फीचर्स के लिए उन्नत सपोर्ट प्रदान कर सकता है. इसके अलावा फोन में 12GB RAM मिलने की भी संभावना है.
पहले से बड़ी बैटरी- बैटरी के मामले में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इस फोन में 5,100mAh से बड़ी बैटरी दे सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह अब तक के सबसे बड़ी बैटरी वाले iPhone मॉडल्स में से एक होगा. हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लीक्स में नए ब्लू, बरगंडी और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन का जिक्र किया गया है.
फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐपल की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही iPhone 18 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी तस्वीर साफ होगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




