Last Updated:
Donald Trump News:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के करीब है और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार संपन्न देश बनने से रोकने के अपने लक्ष्य को काफी हद तक हासिल कर चुका है. विस्कॉन्सिन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को किसी न किसी तरीके से रोका जाएगा, चाहे वह समझौते के जरिए हो या किसी अन्य रास्ते से.
ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को ‘किसी न किसी तरह’ खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के करीब है और उन्होंने ऐलान किया कि तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को ‘किसी न किसी तरह’ रोका जाएगा. शुक्रवार को विस्कॉन्सिन के चिप्पेवा फॉल्स में कृषि से जुड़ी एक बैठक में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार संपन्न देश बनने से रोकने का अपना मकसद काफी हद तक हासिल कर लिया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें परमाणु हथियार के खतरे को खत्म करना था. हम ऐसा नहीं होने देने वाले थे. उन्होंने आगे कहा कि हमने इसे काफी हद तक पूरा कर लिया है, आप देखेंगे, और किसी न किसी तरह, यह काम पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि या तो यह किसी समझौते से खत्म होगा या फिर किसी मुश्किल तरीके से.
बता दें कि ट्रंप ने चल रही बातचीत या संभावित सैन्य कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि ईरान से जुड़े घटनाक्रम जल्द ही और स्पष्ट हो जाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस स्थिति को ऊर्जा बाजार और अमेरिकी किसानों पर पड़ने वाले खर्च से भी जोड़ा.
ट्रंप ने कहा कि आपके लिए खाद की कीमतें काफी कम होने वाली हैं. खाद सस्ती होगी, ऊर्जा सस्ती होगी, और तेल व गैस की कीमतें भी काफी कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान की स्थिति का नतीजा आर्थिक दबाव को कम करने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे मोड़ पर हैं जहां हम ईरान के मामले से बहुत जल्द बाहर निकलेंगे, और यह बहुत मजबूत स्थिति होगी.
उन्होंने ये बातें कृषि, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित एक विस्तृत भाषण के दौरान कहीं. ट्रंप ने बार-बार कहा कि ऊर्जा की कम कीमतें किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए फायदेमंद होंगी. उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों का भी जिक्र किया और दावा किया कि ईरान की नौसेना की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास कोई नौसेना नहीं है. चार दिनों में 159 जहाजों को निशाना बनाया गया.
उन्होंने इस अभियान को अमेरिकी सैन्य ताकत का सबूत बताया और कहा कि संघर्ष के दौरान लगाई गई नाकाबंदी अभूतपूर्व थी. उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाबंदी पहले कभी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अभी भी ईरान से जुड़े ‘अधूरे कामों’ को निपटा रहा है. उन्होंने कहा कि हम ईरान में कुछ अधूरे कामों को ठीक कर रहे हैं.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें




