दूसरी ओर, ईरानी मीडिया ने भी होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ने की पुष्टि की है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, ईरानी बलों ने शनिवार को इस रणनीतिक जलमार्ग के निकट समुद्र में कई चेतावनी फायर किए। एजेंसी का दावा है कि यह कदम क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों और नई सैन्य तैनाती के जवाब में उठाया गया।
ताजा घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।




