Last Updated:
Delhi Boating Spot Area: दिल्ली में पुराना किला, संजय लेक, भलस्वा झील और दमदमा झील पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं. यहां आप 120 रुपये में राइड, गर्मी और वीकेंड पर फैमिली आउटिंग के लिए लोकप्रिय जगह है. यहां वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.
दिल्ली: अगर आपको लगता है कि बोटिंग का मजा लेने के लिए सिर्फ नैनीताल या पहाड़ों में जाना पड़ता है, तो अब ऐसा नहीं है. दिल्ली में भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं. खासकर गर्मी और वीकेंड के दौरान लोग इन जगहों पर पहुंचकर थोड़ा सुकून और मस्ती दोनों तलाश रहे हैं. दिल्ली का पुराना किला यानी पुराना किला इन दिनों लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है.
यहां झील में पैडल बोट और छोटी नाव की राइड मिलती है. झील के आसपास हरियाली और पुराने किले का खूबसूरत नज़ारा लोगों को नैनीताल जैसी फील देता है. शाम के समय यहां का माहौल और भी अच्छा लगता है, जब हल्की हवा के बीच लोग पानी में बोटिंग का मज़ा लेते हैं. किराए की बात करें तो यहां नाव की सवारी का किराया ₹120 प्रति व्यक्ति है और यह 15 मिनट की होती है. साथ ही, वे आपको एक लाइफ जैकेट और जरूरी निर्देश भी देते हैं.
इन जगहों पर भी मिलती है बोटिंग की सुविधा
पुराने किले के अलावा दक्षिण दिल्ली में मौजूद संजय लेक भी बोटिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. यहां लोग सुबह और शाम के समय घूमने के लिए पहुंचते हैं. झील के आसपास खुला माहौल और हरियाली शहर की भागदौड़ से थोड़ी राहत देती है.
इसके अलावा भलस्वा झील भी उन लोगों के लिए बेहतर जगह है. जो शांत माहौल में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं. यहां का खुला इलाका और पानी का नज़ारा लोगों को आकर्षित करता है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले कई लोग दमदमा झील का रुख भी करते हैं. यहां सिर्फ बोटिंग ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा मिलता है. वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
फॅमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट
बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. इसलिए अगर आप दिल्ली से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो आप अपने बच्चों को दिल्ली की इन झीलों पर घुमाने ले जा सकते हैं. खास बात यह है कि यहां कोई टिकट फीस नहीं है. अगर आप वोटिंग कर रहे हैं, तो आपसे सिर्फ उसी का चार्ज लिया जाएगा. इसके अलावा, यह झील फैमिली आउटिंग के लिए एकदम सही है. यहां आप अपने वोटिंग राइट्स के साथ-साथ खाने-पीने का भी मज़ा ले सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें




