Donald Trump Netanyahu : Israel relation to end | Trump Mojtaba Khamenei meet | डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को कहा पागल, मोजतबा से मिलने की इच्छा


वॉशिंगटन: क्या डोनाल्ड ट्रंप ने वकाई इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा धोखा दे दिया है? क्या ट्रंप अब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के करीब आ रहे हैं? दुनिया की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा भूचाल आया है, जिसने वॉशिंगटन से लेकर यरूशलेम तक हड़कंप मचा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के कुछ ऐसे सनसनीखेज बयान सामने आए हैं, जिन्हें सुनकर पूरी दुनिया दंग रह गई है. ईरान के साथ भयंकर दुश्मनी का दिखावा करने वाले ट्रंप अब अचानक ईरान के सर्वोच्च नेता से मिलने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं, जबकि अपने सबसे पक्के दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू को उन्होंने सरेआम ‘पागल’ तक कह दिया है.

नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप, कहा- ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो!’

एक्सियोस (Axios) की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर सीधे शब्दों में कह दिया, ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो!’. जब ट्रंप से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में इसे कबूल किया. ट्रंप ने कहा, ‘हां, मैंने ऐसा कहा था. मैं नेतन्याहू से बेहद नाराज और परेशान था, क्योंकि वह लगातार लेबनान के साथ जंग लड़ रहे हैं. एक समय पर आकर मैंने साफ कह दिया कि अब हमें इस तबाही को रोकना होगा’. ट्रंप का ये बयान साफ दिखाता है कि इजरायल और अमेरिका के रिश्तों में अब वो पहले वाली मिठास नहीं रही और दोनों के बीच भयंकर दरार आ चुकी है.

‘अयातुल्ला से मिलने में मुझे गर्व होगा’, ट्रंप के बदले सुर!

कल तक ईरान को तबाह करने की धमकी देने वाले ट्रंप के सुर अब पूरी तरह बदल चुके हैं. ट्रंप ने बेहद चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, ‘मैं बहुत जल्द ईरान के अयातुल्ला यानी मोजतबा खामेनेई से मुलाकात कर सकता हूं. मुझे अभी तक उनसे मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है, लेकिन मैं उनसे मिलना चाहता हूं. इस समय अयातुल्ला के साथ हमारे रिश्ते काफी अच्छे चल रहे हैं’.

ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने ईरान की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान इस बात पर राजी हो गया है कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. ट्रंप के इस यू-टर्न ने इजरायल के होश उड़ा दिए हैं, क्योंकि इजरायल सालों से ईरान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता आया है.

‘मेरे बिना तो इजरायल का वजूद ही खत्म हो जाता’

ट्रंप ने घमंड भरे लहजे में कहा, ‘अगर मैं नहीं होता, तो आज दुनिया के नक्शे पर इजरायल का कोई वजूद ही नहीं बचता. ईरान के खिलाफ जो भी मोर्चा खुला है, उसकी शुरुआत करने वाला मैं ही हूं. मैं किसी को बोर नहीं करना चाहता, लेकिन यह सच है कि मैंने ही यह सब शुरू किया था क्योंकि हम ईरान को न्यूक्लियर पावर बनते नहीं देख सकते’.

मोजतबा खामेनेई से यारी और नेतन्याहू से बैर, क्या है असली खेल?

इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के एक्सपर्ट्स ट्रंप के इस बदले रूप को देखकर हैरान हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप बहक गए हैं या फिर इसके पीछे कोई बहुत बड़ा ग्लोबल गेम प्लान चल रहा है? दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है. ऐसे में ट्रंप का अयातुल्ला के प्रति यह झुकाव और नेतन्याहू से बढ़ती दूरी साफ इशारा करती है कि अमेरिका अब मिडिल ईस्ट में जंग को खत्म करके ईरान के साथ एक बड़ी डील करने की फिराक में है. अगर ऐसा होता है, तो नेतन्याहू के लिए यs इतिहास का सबसे बड़ा झटका होगा और दुनिया के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे!



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img