ओवरटेक करने की बात को लेकर युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

थाना बोरतलाव। राजनांदगांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं— निरज कुमार परते (उम्र 21 वर्ष) और करन कुमार चंद्रवंशी, दोनों निवासी ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव।


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 31 मई की रात करीब 9 बजे घायल ओमप्रकाश चंद्रवंशी और उसके साथियों ने ग्राम दर्रेकसा में एक कार्यक्रम में भाग लिया था। कार्यक्रम से लौटते समय तीन मोटरसाइकिलों पर सवार एक समूह को बोरतलाव फॉरेस्ट बैरियर के पास दो अज्ञातमोटरसाइकिल सवारों ने पीछा किया और ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

मोटरसाइकिल रोकने पर आरोपियों ने सब्जी फार्म हाउस के पास ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।


घटना की रिपोर्ट पर थाना बोरतलाव में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर सूचना के बाद ग्राम बागरेकसा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (HF डिलक्स, नंबर CG 08 AG 1209), एक धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिवत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना बोरतलाव के सउनि गोकुल सोनकर और आरक्षक नितिन यादव, गौतम, मणिशंकर तथा टीकाराम की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img