AC को स्टेबलाइजर के साथ लगाना सही या गलत, न लगाया तो क्या? बिजली से है क्या कनेक्शन?


Powered by :

Last Updated:

नया एयर कंडीशनर खरीदने से पहले जान लें कि स्टेबलाइजर की जरूरत है या नहीं. AC Stabilizer के साथ और AC बिना Stabilizer के फायदे, नुकसान, बिजली खर्च और सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें….

ख़बरें फटाफट

AC को स्टेबलाइजर के साथ लगाना सही या गलत, न लगाया तो क्या? बिजली से है कनेक्शनZoom

क्या स्टेबलाइजर से AC की उम्र बढ़ती है? जानिए पूरी सच्चाई

गर्मियों के मौसम में नया एयर कंडीशनर (AC) खरीदने वाले लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या AC के साथ अलग से स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है? पहले लगभग हर AC के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब मॉडर्न इन्वर्टर AC में बिल्ट-इन वोल्टेज प्रोटेक्शन मिलने लगा है.

ऐसे में कई लोग स्टेबलाइजर खरीदने से बचते हैं. हालांकि सही फैसला आपके इलाके की बिजली सप्लाई और AC के प्रकार पर निर्भर करता है.

आधुनिक इन्वर्टर AC में मिलती है सुरक्षा
आजकल आने वाले ज्यादातर इन्वर्टर AC में इनबिल्ट वोल्टेज प्रोटेक्शन दिया जाता है. ये AC आमतौर पर 160V से 290V तक के वोल्टेज पर सुरक्षित रूप से काम कर सकते हैं. इसका मतलब है कि सामान्य बिजली उतार-चढ़ाव के दौरान आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.

वहीं पुराने या बजट AC मॉडल्स में यह सुविधा नहीं मिलती. ऐसे मामलों में स्टेबलाइजर काफी उपयोगी साबित होता है और AC को अचानक आने वाले हाई या लो वोल्टेज से बचाता है.

स्टेबलाइजर के फायदे
अगर आपके इलाके में बिजली का वोल्टेज अक्सर बहुत ज्यादा घटता-बढ़ता रहता है, तो स्टेबलाइजर ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है. ये वोल्टेज खतरनाक लेवल पर पहुंचने पर बिजली सप्लाई को रोक देता है और स्थिति सामान्य होने पर दोबारा चालू कर देता है.

इससे AC के महंगे पार्ट्स जैसे कंप्रेसर और सर्किट बोर्ड को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो जाता है. याद रखें कि AC का सर्किट बोर्ड खराब होने पर हजारों रुपये का खर्च आ सकता है.

बिजली की खपत पर असर
स्टेबलाइजर लगातार काम करता रहता है और लगभग 10 से 20 वॉट बिजली की खपत करता है. इससे सालभर में बिजली बिल थोड़ा बढ़ सकता है. अनुमान के अनुसार स्टेबलाइजर इस्तेमाल करने पर सालाना 150 से 300 रुपये तक अतिरिक्त बिजली खर्च हो सकती है.

कौन-सा विकल्प बेहतर है?
अगर आप नया इन्वर्टर AC खरीद रहे हैं और आपके इलाके में बिजली सप्लाई स्थिर रहती है, तो अलग स्टेबलाइजर की जरूरत शायद न पड़े. लेकिन अगर आपके क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या रहती है, तो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए स्टेबलाइजर लगाना समझदारी होगी.

AC खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं बल्कि बिजली की स्थिति, सुरक्षा और लंबे समय के खर्च को भी ध्यान में रखना चाहिए. सही फैसला आपके AC की उम्र बढ़ा सकता है और भविष्य में महंगे रिपेयर खर्च से बचा सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img