फीस में भी मिली बड़ी राहत, माफ भी हो सकती है
OSM विवाद और छात्रों की शिकायतों के बीच CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी उल्लेखनीय कमी की है। अब स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए प्रति विषय 100 रुपये, मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति विषय 100 रुपये और री-इवैल्युएशन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
पहले स्कैन कॉपी के लिए 700 रुपये, मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये और री-इवैल्युएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क लिया जाता था। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी।
इसके अलावा CBSE ने यह भी घोषणा की है कि यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे ली गई री-इवैल्युएशन फीस वापस कर दी जाएगी। बोर्ड के इस फैसले का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है।




