best places to visit in Bareilly | budget tourist places near Bareilly | गर्मियों में घूमने की जगह बरेली |


Last Updated:

Places to Visit Near Bareilly: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर कोई परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाने लगता है. अगर आप भी बरेली या इसके आसपास रहते हैं और इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी, सुंदर और बेहतरीन जगह की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. आज हम आपको बरेली और इसके आसपास की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बेहद कम समय और कम खर्च में अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं और गर्मी के मौसम को मजेदार बना सकते हैं.

धोपेश्वर नाथ मंदिर (Dhopeshwar Nath Mandir Bareilly): बरेली के स्थानीय लोगों के लिए धोपेश्वर नाथ मंदिर आस्था के साथ-साथ गर्मी में सुकून पाने का भी बड़ा केंद्र है. गर्मियों के दिनों में यहां बने पवित्र जल कुंड में नहाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इतिहास की बात करें तो अवध के नवाब शुजाउद्दौला की बेगम ने यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी थी. इच्छा पूरी होने पर नवाब ने इस कुंड के चारों तरफ पक्के घाटों का निर्माण करवाया था. ऐसी मान्यता है कि इस कुंड के पानी में चमत्कारी शक्तियां हैं, जिसमें नहाने से त्वचा की एलर्जी और चर्म रोग ठीक हो जाते हैं.

बरेली का फन सिटी वाटर पार्क गर्मियों के समय में बरेली मंडल के लोगों के लिए मनोरंजन का एक अहम स्थान बना हुआ है. तीव्र गर्मी यह उत्तर भारत के पहले आर्टिफिशियल वेव पूल्स में से एक है.जहाँ असली समुद्र जैसी लहरों का आनंद लिया जा सकता है.यहाँ दोपहर 2 बजे के बाद वेव फॉर्मेशन शुरू होता है. बेस्ट पिकनिक स्पॉट परिवार के साथ एंजॉय के लिए गर्मियों में है एक अच्छा स्थान.

फन सिटी वाटर पार्क (Fun City Water Park Bareilly) : बरेली का ‘फन सिटी वाटर पार्क’ गर्मियों के मौसम में पूरे बरेली मंडल के लोगों के लिए मौज-मस्ती का सबसे पसंदीदा ठिकाना है. भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग यहां वॉटर राइड्स का आनंद लेने पहुंचते हैं. आपको बता दें कि यह उत्तर भारत के सबसे पहले आर्टिफिशियल वेव पूल्स (कृत्रिम लहरों वाले पूल) में से एक है, जहां आपको बिल्कुल असली समुद्र जैसी लहरों के बीच नहाने का मजा मिलता है. यहां दोपहर 2 बजे के बाद ये लहरें शुरू होती हैं, जो परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए इसे एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट बनाती हैं.

Bareilly 01

रामनगर वॉटरफॉल (Ramnagar Waterfall Corbett) : बरेली से उत्तराखंड की दूरी मात्र 128 किलोमीटर है. यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंदर स्थित ‘रामनगर वॉटरफॉल’ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है. यह सैकड़ों साल पुराना एक प्राकृतिक झरना है, जो सीधे प्रकृति की देन है. पर्यटकों के लिए इसे आधिकारिक तौर पर साल 1999 में एक इको-टूरिज्म साइट के रूप में शुरू किया गया था. इस खूबसूरत जगह का नाम भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान और महान लेखक व वन्यजीव संरक्षक जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बरेली जिले से 120 किलोमीटर दूर शारदा घाट जिसे हम शारदा नदी के नाम से जानते हैं. मां पूर्णागिरि के दरबार में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु,पर्यटक इसी नदी में स्नान करते हैं. और गर्मियों का आनंद लेते हैं.शारदा सागर बांध के किनारे घने जंगलों के बीच स्थित है.यहाँ वन विभाग द्वारा बनाए गए थैच हट और ट्री हाउस उपलब्ध हैं। गर्मियों में यहाँ का शांत वातावरण, पानी की ठंडी लहरें और जंगल सफारी का अनुभव आपको बेहद सुकून देगा.

शारदा घाट और शारदा सागर बांध (Sharda Sagar Dam): बरेली जिले से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित है शारदा घाट, जिसे हम शारदा नदी के नाम से जानते हैं. मां पूर्णागिरि के दरबार में माथा टेकने के बाद सभी श्रद्धालु और पर्यटक इसी नदी के ठंडे पानी में स्नान करते हैं और गर्मियों का आनंद लेते हैं. यह जगह शारदा सागर बांध के किनारे घने जंगलों के बीच बसी है. यहां वन विभाग की तरफ से पर्यटकों के रुकने के लिए शानदार थैच हट और ट्री हाउस भी बनाए गए हैं. गर्मियों में यहां का शांत माहौल, पानी की ठंडी लहरें और जंगल सफारी का अनुभव आपको बेहद सुकून देगा.

बरेली जिले से पीलीभीत की दूरी 50 किलोमीटर की दूरी पर जिला पीलीभीत टाइगर रिजर्व चुका बीच जिसे हम मिनी गोवा के नाम से जानते हैं वह गर्मियों के समय में स्थानीय लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बन चुका है.यहाँ वन विभाग द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए खूबसूरत लकड़ी के वाटर हट्स, थारू हट्स और ट्री हाउस बनाए गए हैं.जिन्हें ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.यहाँ की शांत झील में मोटर बोट की सवारी का आनंद लिया जा सकता है. प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह फोटोग्राफी और सूर्यास्त देखने के लिए एकदम सही है.

चूका बीच (Chuka Beach): बरेली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर पीलीभीत जिले में स्थित ‘चुका बीच’ को स्थानीय लोग ‘मिनी गोवा’ के नाम से भी जानते हैं. गर्मियों के दिनों में यह जगह लोगों का सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन चुकी है. यहां वन विभाग द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए बहुत ही खूबसूरत लकड़ी के वॉटर हट्स, थारू हट्स और ट्री हाउस बनाए गए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं. यहां की शांत झील में मोटर बोट की सवारी का एक अलग ही मजा है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह फोटोग्राफी और सनसेट देखने के लिए एकदम परफेक्ट है.

बरेली जिले से नानकमत्ता नानक सागर डैम की दूरी मात्र 95 किलोमीटर की है.यहां सिख समुदाय की एक विशेष आबादी दर्शन करने के लिए भारी संख्या में आती है.हालांकि पर्यटक एवं हिंदू समाज के भी लोग गुरुद्वारे के दर्शन और यहां का लंगर खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं.गर्मी के थपेड़ों से राहत पाने के लिए नानक सागर डैम पर बोटिंग सबसे बेहतरीन जरिया है यहाँ स्पीड बोट और नॉर्मल मोटर बोट की एडवेंचर राइड का मजा ले सकते हैं. पानी की लहरों के बीच चलने वाली ठंडी हवाएं गर्मियों के शाम को बेहद खुशनुमा बना देती हैं.

नानकमत्ता और नानक सागर डैम (Nanak Sagar Dam Nanakmatta): बरेली से नानकमत्ता स्थित नानक सागर डैम की दूरी मात्र 95 किलोमीटर है. यहां सिख समुदाय के साथ-साथ हिंदू और अन्य समाज के लोग भी भारी संख्या में प्रसिद्ध गुरुद्वारे के दर्शन करने और लंगर चखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. गर्मी के थपेड़ों से राहत पाने के लिए नानक सागर डैम पर बोटिंग करना सबसे बेहतरीन जरिया है. यहां आप स्पीड बोट और नॉर्मल मोटर बोट की एडवेंचर राइड का मजा ले सकते हैं. पानी की लहरों के बीच चलने वाली ठंडी हवाएं गर्मियों की शाम को बेहद खुशनुमा बना देती हैं.

गर्जिया देवी मंदिर (Garjiya Devi Mandir Ramnagar): बरेली से करीब 166 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर भी पर्यटकों और भक्तों की पहली पसंद है. गर्मियों के वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से भारी संख्या में लोग यहां दर्शन करने और पिकनिक मनाने जाते हैं. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह नदी के बीचो-बीच एक विशाल चट्टान पर बना हुआ है, जिसकी बहुत गहरी धार्मिक मान्यता है. यहां की ठंडी जलवायु, बहती नदी और पहाड़ों के खूबसूरत वातावरण का आनंद लेने के लिए लोग खिंचे चले आते हैं.

गर्जिया देवी मंदिर (Garjiya Devi Mandir Ramnagar): बरेली से करीब 166 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर भी पर्यटकों और भक्तों की पहली पसंद है. गर्मियों के वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से भारी संख्या में लोग यहां दर्शन करने और पिकनिक मनाने जाते हैं. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह नदी के बीचो-बीच एक विशाल चट्टान पर बना हुआ है, जिसकी बहुत गहरी धार्मिक मान्यता है. यहां की ठंडी जलवायु, बहती नदी और पहाड़ों के खूबसूरत वातावरण का आनंद लेने के लिए लोग खिंचे चले आते हैं.

लोकल स्तर पर गर्मियों के वक्त रामगंगा नदी स्थानीय लोगों के लिए भी राहत प्रदान करती है. यहां पर शाम के वक्त लोग जाकर इस नदी में स्नान करते हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए वोटिंग के साथ-साथ राम गंगा की आरती का आनंद लेते हैं.

रामगंगा नदी (लोकल स्पॉट): अगर आप बरेली से बाहर नहीं जाना चाहते, तो लोकल स्तर पर गर्मियों के वक्त ‘रामगंगा नदी’ भी स्थानीय लोगों को खूब राहत प्रदान करती है. शाम के समय बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचते हैं और इसके पानी में स्नान करके गर्मी से राहत पाते हैं. यहां लोग ठंडी हवाओं के बीच बोटिंग का आनंद लेते हैं और शाम को होने वाली भव्य रामगंगा आरती में शामिल होकर आत्मिक सुकून पाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img