इंडिया में ये 6 खूबसूरत आईलैंड, ज्यादातर लोगों पता तक नहीं, भीड़भाड़ से दूर यहां मिलेगा बीच असली मजा


Last Updated:

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और अनोखी जगह की तलाश में हैं, तो भारत के ये आईलैंड आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और अनछुए वातावरण से भरपूर ये स्थान हर एक अलग अनुभव देते हैं. खासबात ये है कि ज्यादातर लोगों को इनके बारे में पता तक नहीं है, जिसके कारण यहां बहुत ज्यादा भीड़ नहीं आती है.

माजुली, असम- ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली दुनिया के सबसे बड़े नदी आईलैंड में गिना जाता है. यहां पहुंचते ही सबसे पहले जो चीज महसूस होती है, वह है इसकी अद्भुत शांति. चारों ओर फैले धान के खेत, बांस के घर, जल क्षेत्र और प्राचीन मठ इस जगह को खास बनाते हैं. 16वीं शताब्दी में संत श्रीमंत शंकरदेव ने इसे असम की वैष्णव संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनाया था. समागुरी गांव के कलाकार आज भी धार्मिक नाटकों के लिए खूबसूरत मुखौटे बनाते हैं.

सेंट मैरी द्वीप, कर्नाटक- मालपे तट से नाव द्वारा पहुंचने वाला सेंट मैरी द्वीप अपनी अनोखी चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की षट्कोणीय बेसाल्ट चट्टानें लाखों साल पहले ज्वालामुखीय गतिविधियों से बनी थीं. इनकी बनावट इतनी अलग है कि तस्वीरें किसी विदेशी स्थान जैसी लगती हैं. इतिहासकारों के अनुसार, प्रसिद्ध खोजकर्ता वास्को द गामा ने 1498 में भारत आने के दौरान यहां रुककर यात्रा की थी.

नेत्राणी द्वीप, कर्नाटक- मुरुदेश्वर तट के पास स्थित नेत्राणी द्वीप अपने साफ पानी और समुद्री जीवों के लिए जाना जाता है. इसे “हार्ट शेप्ड आइलैंड” भी कहा जाता है क्योंकि ऊपर से देखने पर इसका आकार दिल जैसा दिखाई देता है. स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है. यहां रंग-बिरंगी मछलियां, कोरल और कई दुर्लभ समुद्री जीव आसानी से देखे जा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिरोटन द्वीप, गुजरात- मरीन नेशनल पार्क में स्थित पिरोटन द्वीप अपने कोरल रीफ, मैंग्रोव जंगलों और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहुंचने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत होती है और यात्रा ज्वार-भाटा पर निर्भर करती है. पक्षी प्रेमियों को यहां फ्लेमिंगो, पेलिकन और कई प्रवासी पक्षी देखने का मौका मिलता है. द्वीप पर स्थित पुराना लाइटहाउस इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

कव्वायी द्वीप, केरल- केरल के उत्तरी हिस्से में स्थित कव्वायी द्वीप शांत बैकवॉटर, मैंग्रोव वन और मछुआरों के गांवों के लिए जाना जाता है. यह जगह उन यात्रियों के लिए बेस्ट है जो भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं.

साओ जेसिंटो द्वीप, गोवा- यह छोटा और शांत द्वीप पर्यटकों की भीड़ से काफी हद तक बचा हुआ है. यहां का शांत वातावरण, पारंपरिक जीवनशैली और पास स्थित पुराना लाइटहाउस इसे गोवा की सबसे अनोखी जगहों में शामिल करता है. यदि आप गोवा का एक अलग और सुकून भरा रूप देखना चाहते हैं, तो यह द्वीप जरूर घूमने लायक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img