Donald Trump Health News: Trump Medical Report News | Donald Trump Wheight- डोनाल्ड ट्रंप का हेल्थ रिपोर्ट वजन कम करने की सलाह


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है. व्हाइट हाउस के मुताबिक 79 वर्षीय ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ हैं और राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां निभाने के लिए फिट हैं. हालांकि डॉक्टर ने उन्हें वजन कम करने, ज्यादा व्यायाम करने और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी है. रिपोर्ट में उनके हाथों पर दिख रहे निशानों की वजह का भी खुलासा किया गया है.

Zoom

डोाल्ड ट्रंप.

वाशिंगटन: अगले महीने 80 साल के होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर व्हाइट हाउस ने नई मेडिकल रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप का स्वास्थ्य ‘बेहतरीन’ है और राष्ट्रपति तथा कमांडर-इन-चीफ की जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं. हालांकि डॉक्टर ने उन्हें वजन कम करने, ज्यादा एक्सरसाइज करने और डाइट कंट्रोल करने की सलाह भी दी है. ट्रंप ने इस सप्ताह वाशिंगटन के पास स्थित वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई थी. इसके बाद व्हाइट हाउस के चिकित्सक और अमेरिकी नौसेना के कप्तान शॉन बार्बाबेला ने तीन पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में कहा गया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य उत्कृष्ट है. उनके हृदय, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र और समग्र शारीरिक कार्यक्षमता मजबूत है.’

डॉक्टर ने ट्रंप को क्या सलाह दी?

हालांकि रिपोर्ट में ट्रंप की सेहत को अच्छा बताया गया है, लेकिन डॉक्टर ने कुछ एहतियाती सुझाव भी दिए हैं. ये सुझाव इस प्रकार हैं.

  • स्वस्थ और संतुलित आहार अपनाना.
  • शारीरिक गतिविधियां बढ़ाना.
  • वजन घटाने की कोशिश जारी रखना.
  • हृदय संबंधी सुरक्षा के लिए कम मात्रा में एस्पिरिन लेना.

ट्रंप का वजन कितना है?

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का मौजूदा वजन 238 पाउंड (करीब 108 किलोग्राम) है. पिछले साल अप्रैल में हुई मेडिकल जांच के दौरान उनका वजन 224 पाउंड (करीब 101.6 किलोग्राम) दर्ज किया गया था. ट्रंप की लंबाई 6 फीट 3 इंच (191 सेंटीमीटर) बताई गई है. वह फिलहाल तीन दवाइयां ले रहे हैं. इनमें दो दवाएं कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए हैं, जबकि तीसरी दवा एस्पिरिन है, जिसका इस्तेमाल हृदय रोग की रोकथाम के लिए किया जाता है.

हाथों पर निशान क्यों दिखे?

हाल के महीनों में ट्रंप के हाथों पर दिखाई देने वाले नीले निशानों और कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनींदे दिखने को लेकर चर्चा तेज हुई थी. मेडिकल रिपोर्ट में इन सवालों का भी जवाब दिया गया है. डॉक्टर के मुताबिक ट्रंप के हाथों पर दिखने वाले निशान बार-बार लोगों से हाथ मिलाने और एस्पिरिन लेने की वजह से बने हैं. रिपोर्ट में कहा गया, ‘हाथों पर दिखाई देने वाले निशान मुलायम ऊतकों में हल्की जलन और लगातार हैंडशेक करने के कारण हैं. एस्पिरिन के इस्तेमाल से ऐसे निशान जल्दी पड़ सकते हैं.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img