AI फीचर्स पर बड़ा दांव खेलेगा OnePlus, 16 में मिल सकता है डेडिकेटेड AI बटन, 185Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी


Powered by :

Last Updated:

OnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नया AI बटन और दमदार Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर मिल सकता है. जानिए संभावित फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

AI फीचर्स पर बड़ा दांव खेलेगा OnePlus, 16 में मिल सकता है डेडिकेटेड AI बटनZoom

वनप्लस 16 की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है. Photo: OnePlus 15.

वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 16 को लेकर नई जानकारी सामने आई हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में आई एक लीक रिपोर्ट में इसके कई बड़े फीचर्स का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि वनप्लस 16 को हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार कैमरा सिस्टम और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

लीक के मुताबिक, वनप्लस 16 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह अब तक का सबसे हाई रिफ्रेश रेट वाला वनप्लस स्मार्टफोन होगा. फिलहाल कंपनी के कई फ्लैगशिप मॉडल 165Hz रिफ्रेश रेट तक ही सीमित हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में फ्लैट OLED पैनल और 1.5K रेजोलूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है. साथ ही बेहद पतले बेज़ल्स इसकी प्रीमियम लुक को और बेहतर बना सकते हैं.

कैमरा सेक्शन में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि वनप्लस 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा.

यह कैमरा दूर की तस्वीरों को बेहतर क्वालिटी के साथ कैप्चर करने में मदद कर सकता है. फोन का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों को खासा आकर्षित कर सकता है.

प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 16 में क्वालकॉम का अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz तक पहुंच सकती है. ये प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड कामों में शानदार प्रदर्शन दे सकता है.

मिलेगा AI बटन
फोन में एक नया डेडिकेटेड AI बटन मिलने की भी चर्चा है. हालांकि यह बटन किस तरह काम करेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इसके जरिए यूजर्स AI फीचर्स को तेजी से एक्सेस कर सकेंगे.

बैटरी के मामले में भी वनप्लस 16 काफी दमदार हो सकता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी.

फिलहाल वनप्लस 16 की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2026 की चौथी तिमाही में पेश कर सकती है. अगर ये सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो वनप्लस 16 अगले साल के सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img