ट्रंप ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोला जाना चाहिए और दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं होना चाहिए। पानी में बिछाई गई सभी सुरंगों (माइन) को हटा दिया जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी अब हटा ली जाएगी। उन्होंने कहा, “ईरान के समृद्ध यूरेनियम के भंडार को अमेरिका, ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के समन्वय से खोज निकालेगा और नष्ट कर देगा।
युद्ध के लिए ईरान की ओर से मांगी गई वित्तीय मुआवजे के संबंध में ट्रंप ने कहा, “अगली सूचना तक, किसी भी पैसे का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा।”
गौरतलब है कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच 40 दिनों तक लड़ाई चली। इसके बाद 8 अप्रैल को युद्धविराम किया गया था।





