टेक्सास में आसमान में लटके रहे 8 छात्र, 4 घंटे तक चलती रही जिंदगी की जंग, थम गई थीं सबकी सांसें


Last Updated:

अमेरिका के टेक्सास में एक रोलर कोस्टर राइड अचानक खराब हो गई, जिससे 8 छात्र जमीन से काफी ऊंचाई पर फंस गए. गैल्वेस्टन के प्लेजर पियर में हुई इस घटना के बाद करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. छात्र तेज धूप में हवा में लटके रहे और नीचे मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं. दमकल विभाग ने विशेष सीढ़ी और सुरक्षा हार्नेस की मदद से सभी छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा.

Zoom

आखिरकार रोलर कोस्टर राइड में फंसे छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया.

Roller Coaster Accident: अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने कुछ घंटों के लिए सैकड़ों लोगों की सांसें थमा दीं. मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर का मजा लेने गए 8 छात्र अचानक आसमान में फंस गए. जमीन से काफी ऊंचाई पर उनका रोलर कोस्टर रुक गया और अगले 4 घंटे तक हर कोई उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ करता रहा. यह घटना गैल्वेस्टन शहर के प्लेजर पियर इंटरटेनमेंट पार्क में हुई. यहां मौजूद ‘आयरन शार्क’ नाम का रोलर कोस्टर अपनी राइड के लिए जाना जाता है. छात्र जैसे ही राइड के सबसे ऊंचे हिस्से तक पहुंचे, अचानक तकनीकी खराबी आ गई और रोलर कोस्टर वहीं रुक गया.

कुछ ही सेकंड में रोमांच का सफर डरावने अनुभव में बदल गया. छात्र जमीन से काफी ऊपर फंसे थे. उनके नीचे समुद्र का किनारा था और सामने लगभग सीधी ढलान. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वे न तो आगे जा सकते थे और न ही खुद नीचे उतर सकते थे. मौके पर मौजूद लोगों ने जब रोलर कोस्टर को रुका देखा तो हड़कंप मच गया. पार्क में घूम रहे लोगों की नजरें लगातार ऊपर टिकी रहीं. कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जबकि छात्रों के परिवार और स्कूल स्टाफ लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे. बताया जा रहा है कि सभी छात्र ह्यूस्टन के दो स्कूलों से जुड़े थे और एक शैक्षणिक यात्रा पर आए थे. तेज धूप और ऊंचाई के बीच उन्हें लगभग चार घंटे तक वहीं इंतजार करना पड़ा.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img