Last Updated:
युगांडा से भारत लौटे संदिग्ध यात्री की इबोला रिपोर्ट आ गई है. हालांकि राहत की बात है कि रिपोर्ट निगेटिव थी. बेंगलुरु के सरकारी एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेशन के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है. सरकार ने कहा भारत में फिलहाल कोई केस नहीं है.
युगांडा से भारत आए संदिग्ध मरीज की इबोला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस के 246 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी है.
युगांडा से भारत लौटे एक संदिग्ध यात्री की इबोला जांच रिपोर्ट आ गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. हल्के बदन दर्द की शिकायत के बाद उसे एहतियातन बेंगलुरु के सरकारी एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया था.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज की हालत सामान्य थी और शरीर दर्द के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए. उसका सैंपल जांच के लिए National Institute of Virology भेजा गया था, जहां रिपोर्ट इबोला निगेटिव आई.
सरकार ने कहा है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला नहीं है, लेकिन अफ्रीका में बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी और स्क्रीनिंग लगातार जारी है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें





