₹17 हजार से कम है इस नए Inverter AC की कीमत, एकदम कम खाता है बिजली, देता है तेज कूलिंग


Powered by :

Last Updated:

Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 2026 Model लॉन्च किया है. यह 0.5 टन 3-स्टार इन्वर्टर AC सिर्फ ₹16,999 में आता है और कम बिजली खर्च, 6-amp सपोर्ट और 75 स्क्वायर फीट तक की कूलिंग जैसी खूबियां देता है.

ख़बरें फटाफट

₹17000 से कम है इस Inverter AC की कीमत, कम खाता है बिजली, देता है तेज कूलिंगZoom

6-amp प्लग में चलेगा यह नया AC, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Oakter ने भारत में अपना नया Oakter Studio AC 5000 2026 Model लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के पुराने 2025 मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें अब इन्वर्टर बेस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी, बेहतर डिजाइन और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी दी गई है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹14,499 + GST रखी है, यानी इसकी कीमत करीब ₹16,999 पड़ती है.

यह नया AC खासतौर पर छोटे कमरों और कम बिजली खर्च चाहने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी के मुताबिक ये AC 75 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है. सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ 6-amp के सामान्य पावर सॉकेट पर काम करता है, इसलिए घर की वायरिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कम खाता है बिजली
Oakter का दावा है कि यह AC पारंपरिक मॉडल्स की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत कम बिजली खर्च करता है. कंपनी के अनुसार इसका रनिंग कॉस्ट करीब ₹4 प्रति घंटा है. इसमें फिक्स्ड-स्पीड की जगह इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जिससे कूलिंग ज्यादा स्थिर और बेहतर मिलती है.

इस AC का वजन सिर्फ 22 किलो है, जिसे कंपनी सामान्य AC की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत हल्का बता रही है. यह 1200VA प्योर साइन वेव इन्वर्टर पर भी चल सकता है, जिससे बिजली कटने की स्थिति में भी इसका इस्तेमाल आसान हो जाता है.

कैसी है खासियत?
फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर, लो-नॉइज ऑपरेशन और कंपनी का खास CWRC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बाहरी यूनिट से पानी टपकने की समस्या को कम करता है.

ये 0.5 टन का 3-स्टार इन्वर्टर विंडो AC है और इसे Riot Labz Pvt Ltd ने तैयार किया है. कंपनी इस AC के साथ रिमोट कंट्रोल, माउंटिंग फ्रेम, 1 साल की यूनिट वारंटी और 5 साल की कम्प्रेसर वारंटी भी दे रही होम फिलहाल यह AC ऑनलाइन मार्केटप्लेस, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img