भयंकर गर्मी में इन 5 रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें, एक्सपर्ट ने बताया कौन सा कलर सेहत के लिए परफेक्ट


Last Updated:

Summer Fashion Tips: गर्मियों में कपड़ों का रंग शरीर के तापमान पर असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार काला, गहरा नीला और मैरून जैसे रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं, जबकि हल्के रंग शरीर को ठंडा महसूस कराने में मदद करते हैं. सही रंग और फैब्रिक चुनकर गर्मी में भी आरामदायक महसूस किया जा सकता है.

Zoom

गर्मियों में डार्क कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि ये कलर धूप को अब्जॉर्ब करते हैं.

Best Clothing Colors for Summer: गर्मी के मौसम में खानपान ही नहीं, बल्कि कपड़ों में भी बदलाव करना जरूरी होता है. गर्मी में फैशन ही नहीं, बल्कि कपड़ों का रंग भी काफी मायने रखता है. कई लोग बिना सोचे-समझे डार्क कलर के कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन तेज धूप और बढ़ते तापमान में यही आदत परेशानी बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार कपड़ों का रंग शरीर के तापमान को प्रभावित करता है. कुछ रंग सूरज की गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करने का काम करते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में सही रंग चुनना शरीर को आरामदायक महसूस कराने में मदद कर सकता है.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया गहरे रंग के कपड़े सूरज की किरणों को ज्यादा एब्जॉर्ब करते हैं. जब कपड़े ज्यादा गर्मी सोखते हैं, तो शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है और ज्यादा पसीना आने लगता है. ऐसे में थकान, चिड़चिड़ापन और डिहाइड्रेशन की समस्या महसूस हो सकती है. दूसरी तरफ हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, हल्का नीला और पेस्टल शेड्स धूप को रिफ्लेक्ट करने का काम करते हैं. यही कारण है कि गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनने पर शरीर अपेक्षाकृत ठंडा महसूस करता है. खासकर जो लोग बाहर ज्यादा समय बिताते हैं, उनके लिए सही रंग चुनना और भी जरूरी हो जाता है. भीषण गर्मी में गलत रंग के कपड़े पहनना सेहत के लिए खतरनाक है.

गर्मी में इन 5 रंगों के कपड़े करें अवॉइड

डॉक्टर के मुताबिक गर्मी में गहरे रंग के कपड़े पहनने से शरीर ज्यादा गर्म महसूस कर सकता है. ऐसे मौसम में काला, गहरा नीला, मैरून, डार्क ब्राउन, ब्राइट ऑरेंज और डार्क येलो जैसे रंगों के कपड़े पहनने से बचें. काले और डार्क ब्लू कपड़े सबसे ज्यादा गर्मी एब्जॉर्ब करते हैं, जबकि मोटे या सिंथेटिक फैब्रिक के साथ ये परेशानी और बढ़ा सकते हैं. मैरून और डार्क रेड जैसे रंग भी शरीर को जल्दी गर्म महसूस कराते हैं. हल्के शेड्स जैसे स्काई ब्लू, पेस्टल पिंक, लेमन येलो, क्रीम और ऑफ-व्हाइट गर्मियों में ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं, क्योंकि ये धूप को रिफ्लेक्ट करते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

सही फैब्रिक चुनना भी बेहद जरूरी

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी नीला, पेस्टल ग्रीन और क्रीम जैसे रंग सबसे ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं. ये रंग धूप को कम सोखते हैं और शरीर को ठंडा महसूस कराने में मदद करते हैं. साथ ही सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि कपड़े का फैब्रिक भी बहुत जरूरी होता है. कॉटन और लिनन जैसे हल्के और सांस लेने वाले कपड़े गर्मियों के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि ये पसीना जल्दी सोखते हैं और शरीर को लंबे समय तक आरामदायक बनाए रखते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img