Last Updated:
Samsung ने One UI 8.5 अपडेट को अब पुराने फोल्डेबल फोन्स और Galaxy A सीरीज डिवाइसेज के लिए भी जारी करना शुरू कर दिया है. Galaxy Z Fold 5, Z Flip 5 और Galaxy A26 यूजर्स को Android 16 आधारित नया अपडेट मिल रहा है, जिसमें AI फीचर्स, नया Quick Panel और सिक्योरिटी पैच शामिल हैं.
Samsung ने जारी किया बड़ा AI अपडेट, पुराने फोन्स में भी मिलेंगे नए फीचर्स
सैमसंग ने अपने One UI 8.5 अपडेट का रोलआउट अब और ज्यादा डिवाइसेज तक बढ़ाना शुरू कर दिया है. पहले ये अपडेट सिर्फ Galaxy S25 और Galaxy S24 सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब कंपनी पुराने फोल्डेबल फोन्स और कुछ Galaxy A सीरीज डिवाइसेज तक भी इसे पहुंचा रही है. नए अपडेट के साथ Android 16 बेस्ड कई नए AI फीचर्स, डिजाइन बदलाव और सिक्योरिटी सुधार मिल रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को One UI 8.5 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है.
भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में ये अपडेट रोलआउट हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 5 के लिए अपडेट का फर्मवेयर वर्जन F946BXXU6GZE2 है, जबकि Galaxy Z Flip 5 के लिए F731BXXU6GZE3 वर्जन जारी किया गया है.
यह अपडेट लगभग 4GB साइज का बताया जा रहा है और इसके साथ अप्रैल 2026 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है. सिक्योरिटी अपडेट के जरिए फोन को नए साइबर खतरों और बग्स से बेहतर सुरक्षा मिलेगी.
इसके अलावा गैलेक्सी A26 यूजर्स को भी One UI 8.5 अपडेट मिलने की खबर सामने आई है. फिलहाल ये अपडेट Guatemala में देखा गया है, लेकिन जल्द ही दूसरे देशों में भी रोलआउट शुरू होने की उम्मीद है.
मिलेंगे नए फीचर्स
One UI 8.5 अपडेट में सैमसंग ने कई नए AI फीचर्स जोड़े हैं. इसमें नया कस्टमाइजेबल क्विक पैनल, बेहतर गैलेक्सी AI टूल्स और रिफ्रेश्ड बिक्सबी असिस्टेंट शामिल हैं. यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइजेशन ऑप्शन और स्मूथ इंटरफेस का अनुभव मिलेगा.
अगर आपके पास सैमसंग का एलिजिबल स्मार्टफोन है, तो आप Settings > Software Update > Download एंड Install में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं. बेहतर होगा कि अपडेट डाउनलोड करते समय फोन Wi-Fi से कनेक्ट हो और पर्याप्त बैटरी मौजूद हो.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





