ओप्पो ने अपना नया Reno 16 सीरीज़ स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इवेंट में ओप्पो Reno 16 और ओप्पो Reno 16 Pro के साथ-साथ ओप्पो Pad 6 टैबलेट भी पेश किया है. इस नई सीरीज़ में डिजाइन, कैमरा और बैटरी पर खास फोकस किया गया है, जिससे यह मिड-टू-फ्लैगशिप सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनती दिख रही है.
ओप्पो Reno 16 सीरीज़ को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इसमें 16GB RAM तक के वेरिएंट उपलब्ध हैं. दोनों स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, लेकिन Pro मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.
दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, MediaTek Dimensity चिपसेट पर आधारित परफॉर्मेंस मिलती है. साथ ही ये 5G और लेटेस्ट Android 16 आधारित ColorOS 16 सपोर्ट के साथ आता है. ये सीरीज़ खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों को प्राथमिकता देते हैं.
कीमत और उपलब्धता
ओप्पो Reno 16 सीरीज़ की कीमतें वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग रखी गई हैं:
ओप्पो Reno 16 की शुरुआती कीमत लगभग ₹49,000 (चीन) से शुरू होती है
टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹69,000 तक जाती है
ओप्पो Reno 16 Pro की शुरुआती कीमत लगभग ₹63,000 है
Pro का हाई-एंड वेरिएंट ₹74,000 तक जाता है.
दोनों स्मार्टफोन 29 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. रेनो 16 गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और मूनलाइट डार्क कलर में आएगा, जबकि प्रो मॉडल ड्रीम व्हाइट और दूसरे प्रीमियम शेड्स में उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स
ओप्पो ने इस बार डिस्प्ले क्वालिटी पर खास ध्यान दिया है. दोनों मॉडल में हाई-रिफ्रेश रेट और ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है.
ओप्पो Reno 16 Pro में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
Reno 16 में 6.32-इंच OLED डिस्प्ले
दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट
100% DCI-P3 कलर गामट और बेहतर कलर एक्यूरेसी
इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है.
कैमरा और परफॉर्मेंस
कैमरा इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत है. दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
200MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
50MP सेल्फी कैमरा (फ्रंट में)
4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट (60fps तक)
परफॉर्मेंस की बात करें तो ओप्पो Reno 16 Pro में Dimensity 9500s चिपसेट, रेनो 16 में Dimensity 8550 Super SoC दिया गया है. दोनों में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है.
बैटरी और दूसरे फीचर्स
बैटरी बैकअप भी इस सीरीज़ में काफी दमदार दिया गया है.
ओप्पो Reno 16 Pro: 7000mAh बैटरी
ओप्पो Reno 16: 6700mAh बैटरी
दोनों में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसके प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध
इसके अलावा दोनों फोन में IP69K रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.
ओप्पो Reno 16 सीरीज़ उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत अपग्रेड साबित हो सकती है जो हाई-एंड कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं. खासकर 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी इसे इस सेगमेंट में एक पावरफुल ऑप्शन बनाते हैं.





