आज से नौतापा शुरू…आसमान से बरसेगी आग, साल की सबसे भीषण गर्मी में चेहरे को बचाएंगे आलू-चुकंदर


Last Updated:

Summer skin care : गर्मी और तेज धूप में चेहरे पर कालापन, बेजानपन और तैलीय त्वचा की समस्या बढ़ जाती है. आज से नौतापा भी शुरू हो गया है. अगले 9 दिन साल की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. गाजीपुर में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है. इस झुलसाने वाली गर्मी में स्किन की देखभाल बढ़ जाती है. लोकल 18 के साथ गाजीपुर की कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुष्री ने एक बेहद आसान और 100% नेचुरल देसी हैक साझा किया है. इसमें सब्जियों और फलों की आइस क्यूब इस्तेमाल की जाती है.

गाजीपुर. नौतपा की आज से शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ साल के सबसे गर्म 9 दिन शुरू हो चुके हैं, जो 2 जून तक रहेंगे. इस दौरान गाजीपुर में पारा 45 डिग्री पार जाने की संभावना है. ऐसे में झुलसती त्वचा को बचाने के लिए गाजीपुर की जानी-मानी कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुष्री ने एक बेहद आसान और 100% नेचुरल देसी हैक साझा किया है. उनके मुताबिक, महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय घर में मौजूद सब्जियों और फलों की नेचुरल आइस क्यूब बनाकर चेहरे की हर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

स्किन एक्सपर्ट आयुष्री ने बताया कि अलग-अलग फलों और सब्जियों की आइस क्यूब चेहरे पर अलग और जादुई असर दिखाती हैं. खीरे की आइस क्यूब चेहरे को अंदर तक हाइड्रेट रखती है और फ्रेशनेस देती है. तरबूज की आइस क्यूब लगाने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है, स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर गजब की ब्राइटनेस आती है. चुकंदर चेहरे को एक नेचुरल गुलाबी निखार (Pinkish Glow) देने का काम करता है. एक्सपर्ट ने खासकर आलू के पल्प के इस्तेमाल पर जोर दिया है, आलू की आइस क्यूब चेहरे के काले धब्बे पिगमेंटेशन पिंपल्स के मार्क्स और झाइयों को जड़ से खत्म करने में बेहद असरदार है.

सीधे चेहरे पर न रगड़ें बर्फ

कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुष्री ने इस हैक को इस्तेमाल करने का सही और वैज्ञानिक तरीका भी बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी आइस क्यूब को सीधे चेहरे पर कभी नहीं रगड़ना चाहिए. हमेशा आइस क्यूब को किसी सूती या कॉटन के कपड़े  में लपेटकर ही चेहरे पर लगाएं. चेहरे पर कम से कम 5 मिनट तक इससे हल्के हाथों से मसाज या आराम देना चाहिए. ऐसा करने से चेहरे के अंदर की पूरी हीट (गर्मी) बाहर निकल जाती है. इसके बाद जो कूलिंग इफेक्ट मिलता है, वह स्किन को अंदर से टाइट करता है और झुर्रियों को रोकता है.

कौन-सी आपके लिए बेस्ट

कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुष्री के अनुसार, 14 साल की उम्र के बाद कोई भी लड़का या लड़की इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकता है. यह हैक नॉर्मल, ड्राई और ऑइली स्किन वालों के लिए रामबाण है. जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, उन्हें इसके इस्तेमाल से थोड़ा बचना चाहिए या पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के बाद आपको चेहरे पर किसी भी तरह की केमिकल वाली चीज लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img