कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब!


Kaccha Lahsun Khaana: सदियों से, भारतीय रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही कच्चे लहसुन के सेवन को दवा लेने के बराबर मानते हैं? लहसुन में विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज, सेलेनियम, एलिसिन नामक एक कंपाउंड, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी एक स्वस्थ शरीर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि लोग अक्सर इसे सब्जियों में पकाकर खाते हैं, लेकिन पकाने की प्रक्रिया से इसके कई सक्रिय तत्व नष्ट हो जाते हैं. ऐसे में आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?

ये हैं कच्चा लहसुन खाने के कमाल के फायदे-

1. दिल के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे लहसुन में ‘एलिसिन’ (Allicin) नामक एक शक्तिशाली तत्व होता है. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है. नियमित सेवन से धमनियों में रुकावट आने का खतरा कम हो जाता है, जिससे दिल के दौरे की संभावना घटती है.

2. इम्युनिटी बढ़ाए
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. गर्मियों और बदलते मौसम में कच्चा लहसुन खाने से सर्दी-खांसी और संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ती है.

3. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे चर्बी तेजी से जलती है.

4. डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification)
कच्चा लहसुन शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर को साफ रखने और शरीर के प्राकृतिक शुद्धिकरण में सहयोग देता है.

खाने का सही तरीका क्या है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लहसुन खाने का एक खास तरीका यह है लहसुन की एक कली छीलें, उसे चाकू से हल्का-सा काटें, और 5–10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. इससे ‘एलिसिन’ पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है. इसके अलावा, आप सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लहसुन निगल सकते हैं, या उसे चबा सकते हैं.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.)



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img