ऐपल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹50,000 से कम में मिलने लगा तगड़ा मैकबुक, सपना होगा पूरा


ऐपल का नया मैकबुक नियो इन दिनों काफी चर्चा में है. यह सिर्फ कंपनी का नया लैपटॉप ही नहीं, बल्कि सबसे किफायती MacBook भी माना जा रहा है. मार्च में लॉन्च हुए इस डिवाइस को कई यूट्यूबर्स और टेक एक्सपर्ट्स ने टेस्ट किया और इसे हल्के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए काफी शानदार बताया.

अब यह लैपटॉप एक बड़े डिस्काउंट के साथ अमेज़न पर उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत ₹50,000 से भी कम तक पहुंच सकती है.

अमेज़न पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
मैकबुक नियो की लॉन्च कीमत ₹69,900 थी. लेकिन फिलहाल अमेज़न पर इस पर सीधा 7% डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत करीब ₹65,000 रह जाती है. इसके अलावा SBI, Axis Bank और ICICI Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इससे कीमत घटकर लगभग ₹61,000 तक पहुंच जाती है.

अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है और आप उसे एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो अमेज़न ₹13,500 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. ऐसे में मैकबुक नियो की प्रभावी कीमत लगभग ₹47,500 तक पहुंच सकती है.

MacBook Neo के फीचर्स
मैकबुक नियो में 13-इंच का लिक्विड रेटीना डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2408 x 1506 पिक्सल है. लैपटॉप में ऐपल का A18 Pro चिपसेट मिलता है, जो iPhone 16 Pro में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर जैसा ही है.

यह लैपटॉप: 1080p FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन, Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्पीकर्स, Spatial Audio फीचर के साथ आता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
ऐपल का दावा है कि MacBook Neo एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें: 2 USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6 दिया गया है. ये लैपटॉप macOS Tahoe पर चलता है और ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है.

क्या यह डील खरीदने लायक है?
अगर आप ₹50,000 के आसपास प्रीमियम लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो MacBook Neo एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की एडिटिंग जैसे काम करते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img