Last Updated:
ट्रूथ सोशल पर साझा की गई इस AI-जनरेटेड तस्वीर में ईरानी शिप तबाह होती हुई, हवा में मलबा उड़ता हुआ और उनके ऊपर अमेरिकी झंडा लगा एक ड्रोन दिखाई दे रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिंक पोस्ट किया है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है, “Adios”. इसने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी है. इस संदेश के साथ उन्होंने तस्वीर भी साझा की है, जिसमें समुद्र में धमाके होते और ईरानी झंडे लगे जहाज दिखाई दे रहे हैं.
ट्रंप की पोस्ट में क्या लिखा
ट्रूथ सोशल पर साझा की गई इस AI-जनरेटेड तस्वीर में ईरानी शिप तबाह होती हुई, हवा में मलबा उड़ता हुआ और उनके ऊपर अमेरिकी झंडा लगा एक ड्रोन दिखाई दे रहा है.
यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब कथित तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक संभावित समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे थे. खुद ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि शांति के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति बन गई है. हालांकि, ट्रंप की इस अचानक पोस्ट ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वे बातचीत रुक गई है या पूरी तरह से टूट गई है. हालांकि अमेरिका या ईरान ने किसी भी तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.





