पेट की गैस से रहते हैं परेशान, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 5 घरेलू नुस्खे, रोज दवा लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत


Last Updated:

Home Remedies for Stomach Gas: खराब खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से पेट में गैस और अपच की समस्या बढ़ रही है. कई लोग गैस से निजात पाने के लिए रोज दवा लेते हैं, लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी इससे राहत दिला सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर्स की मानें तो अजवाइन, सौंफ, हींग और अदरक जैसे घरेलू उपाय गैस से राहत दिला सकते हैं. सही खानपान, हल्की वॉक और हेल्दी आदतें अपनाकर पेट की समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

Zoom

सौंफ का पानी गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है.

Ayurvedic Tips for Gas Relief Instantly: देर रात कर जागना, जंक फूड का ज्यादा सेवन और अत्यधिक तनाव हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. अनहेल्दी खानपान के कारण बड़ी संख्या में लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं. गैस, पेट फूलना, अपच और पेट में भारीपन जैसी दिक्कतें सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं. कई लोग गैस की समस्या से राहत पाने के लिए रोज दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवा लेना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है.

आयुर्वेद के अनुसार पेट की गैस का मुख्य कारण कमजोर पाचन तंत्र और गलत खानपान होता है. अगर समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि गैस की समस्या में कुछ आसान घरेलू उपाय काफी राहत दे सकते हैं. अगर आप खानपान और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें, तो आयुर्वेदिक नुस्खे आपके पेट की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं. इन नुस्खों को आप घर पर आसानी से अपना सकते हैं.

पेट की गैस से कैसे पाएं छुटकारा?

अजवाइन और काला नमक : डॉक्टर ने बताया कि अजवाइन को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. अजवाइन पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में असरदार हो सकती है. इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन में थोड़ा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. खाना खाने के बाद इसे लेने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है.

सौंफ का पानी पिएं : सौंफ को पेट ठंडा रखने और पाचन सुधारने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है. कई लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाते हैं, क्योंकि यह गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकती है. अगर आपको बार-बार गैस की समस्या रहती है, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पिएं. इससे पेट की जलन, भारीपन और गैस में राहत मिल सकती है. नियमित रूप से सौंफ का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

अदरक और नींबू इस्तेमाल करें : अदरक को आयुर्वेद में पाचन सुधारने वाली औषधि माना गया है. इसमें मौजूद गुण पेट में बनने वाली अतिरिक्त गैस को कम करने में मदद कर सकते हैं. वहीं नींबू पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है. एक छोटे टुकड़े अदरक पर थोड़ा नींबू और काला नमक डालकर खाने से गैस और अपच की समस्या में राहत मिल सकती है. खाना खाने से पहले इसका सेवन करने से पाचन एंजाइम बेहतर तरीके से काम करते हैं.

हींग का सेवन भी फायदेमंद : हींग को गैस की समस्या के लिए सबसे पुराने घरेलू उपायों में गिना जाता है. आयुर्वेद में इसे पेट दर्द, गैस और अपच में काफी असरदार माना गया है. एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस में राहत मिल सकती है. इसके अलावा आप दाल और सब्जियों में भी हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खाना आसानी से पचता है और गैस बनने की आशंका कम हो सकती है.

खाने के तुरंत बाद न लेटें : कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाते ही तुरंत लेट जाते हैं या सो जाते हैं. यह आदत गैस और अपच की समस्या को बढ़ा सकती है. आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद थोड़ा टहलना पाचन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट हल्की वॉक जरूर करें. इससे खाना जल्दी पचता है और पेट में गैस बनने की संभावना कम हो जाती है. साथ ही रात का खाना हल्का और समय पर खाने की आदत डालनी चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img