अब इजरायल के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं ट्रंप, बोले ‘ये निपटाकर सीधा वहीं जाऊंगा’, नेतन्याहू का पत्ता साफ!


होमदुनियाअमेरिका

अब इजरायल के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं ट्रंप, बोले ‘ये निपटाकर वहीं जाऊंगा’

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां की राजनीति को लेकर एक बेहद सनसनीखेज बयान देकर दुनिया भर के कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. एक बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल के मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह उनके प्रभाव में हैं और वे वही करेंगे जो ट्रंप उनसे करवाना चाहेंगे. अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाते हुए ट्रंप ने मजाकिया लहजे में यह भी कह दिया कि इस समय इजरायल में उनकी अप्रूवल रेटिंग 99 फीसदी है और वे वहां खुद प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ सकते हैं. मध्य पूर्व (West Asia) में जारी भारी तनाव के बीच आया ट्रंप का यह बयान इजरायल के भीतर नेतन्याहू पर राजनीतिक दबाव को और बढ़ा सकता है.

Zoom

वॉशिंगटन: अपनी बेबाकी और चौंकाने वाले बयानों के लिए मशहूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इजरायल की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है. ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर न सिर्फ एक बड़ा दावा किया, बल्कि मजाकिया अंदाज में, खुद इजरायल का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा तक जता दी. ट्रंप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर कूटनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई अब नेतन्याहू का पत्ता साफ होने वाला है?

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img