समर वेकेशन में अयोध्या घूमने का बना रहे प्लान? इन जगहों को देखे बिना ट्रिप रहेगी अधूरी, देखिए लोकेशन


Last Updated:

रामनगरी अयोध्या आज सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यटन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी देशभर में खास पहचान बना रही है. यहां गुप्तार घाट, राम की पैड़ी, कंपनी गार्डन, मणि पर्वत, तपोवन और लता मंगेशकर चौक जैसे कई आकर्षक स्थल मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. सरयू तट की मनमोहक छटा, हरियाली और शांत वातावरण लोगों को आध्यात्मिक सुकून के साथ यादगार अनुभव भी देता है.

गुप्तार घाट के समीप स्थित कंपनी गार्डन रंग-बिरंगे फूलों, हरियाली और आकर्षक लाइटिंग के लिए खास पहचान रखता है. वहीं लता मंगेशकर चौक अपनी विशाल वीणा और भव्य सजावट के कारण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. मणि पर्वत धार्मिक आस्था और पौराणिक रहस्यों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वहीं राम की पैड़ी, जिसे दीपोत्सव स्थल के रूप में भी जाना जाता है, अपनी रामायणकालीन झलकियों और सरयू तट की मनमोहक सुंदरता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है. इसके अलावा तपोवन और गुप्तार घाट शांत वातावरण, हरियाली और सरयू की लहरों के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए बेहद खास माने जाते हैं. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ये सभी स्थल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुके हैं.

ayodhya

अयोध्या के गुप्तार घाट के समीप स्थित कंपनी गार्डन अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए खास पहचान रखता है. यहां तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं, जो आंखों को सुकून देने के साथ मन को भी आनंदित कर देते हैं. चारों ओर लगे आकर्षक पौधे और हरियाली लोगों को प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास कराते हैं. शाम के समय यहां की अद्भुत लाइटिंग पूरे गार्डन की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है, जो राम भक्तों और पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है. परिवार के साथ आने वाले लोग यहां दो से तीन घंटे तक सुकून भरे पल बिताते हैं. गार्डन में मौजूद बरगद के पेड़ों की ठंडी छांव लोगों को गर्मी में भी राहत का एहसास कराती है. अगर आप भी अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी गार्डन आपके लिए एक शानदार लोकेशन साबित हो सकती है.

ayodhya

दीपोत्सव स्थल, जिसे राम की पैड़ी के नाम से भी जाना जाता है, अयोध्या के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है. यहां अब रामायण कालीन दृश्यों को दर्शाने वाली आकर्षक झांकियां और कलाकृतियां स्थापित की जा रही हैं, जो भगवान राम की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं. सुबह और शाम के समय यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. लोग मां सरयू के पवित्र जल का आचमन कर पुण्य अर्जित करते हैं और घाट के सुंदर वातावरण का आनंद लेते हैं. सरयू तट की मनमोहक छटा और दीपोत्सव स्थल की भव्यता श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग इस खास पल को यादगार बनाने के लिए मोबाइल फोन में तस्वीरें और सेल्फी भी कैद करते नजर आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

मणि पर्वत अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और पौराणिक स्थलों में से एक माना जाता है. यह पर्वत रामनगरी के प्राचीन तीर्थ स्थलों में शामिल है और इसके पीछे कई रहस्यमयी व धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. मान्यता है कि जब राजा जनक अयोध्या पहुंचे थे, तब वे उपहार स्वरूप अपने साथ बड़ी मात्रा में मणियां लेकर आए थे. कहा जाता है कि राजा दशरथ ने इन्हें इसी स्थान पर एकत्रित कराया था, जो समय के साथ पर्वत के रूप में परिवर्तित हो गया. यही वजह है कि इस स्थान को “मणि पर्वत” के नाम से जाना जाता है. आज यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है. यहां प्रतिदिन हजारों लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं और शांत वातावरण में धार्मिक अनुभूति के साथ सुकून भरे पल बिताते हैं.

ayodhya

अयोध्या की पावन धरती पर बना लता मंगेशकर चौक आज श्रद्धा, संगीत और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक बन चुका है. सरयू तट के समीप नया घाट क्षेत्र में स्थित यह भव्य चौक भारत रत्न स्वर कोकिला Lata Mangeshkar की स्मृति को समर्पित है. इस चौक की सबसे खास पहचान यहां स्थापित विशाल वीणा है, जिसकी लंबाई लगभग 40 फीट और वजन करीब 14 टन बताया जाता है. यह भव्य संरचना दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी में यह स्थल और भी मनमोहक दिखाई देता है. राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां रुककर फोटो और वीडियो बनाना नहीं भूलते. यही वजह है कि लता मंगेशकर चौक अब अयोध्या के सबसे चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है.

ayodhya

सरयू घाट के समीप स्थित तपोवन अपनी हरियाली, शांत वातावरण और सुगंधित फूलों के लिए बेहद प्रसिद्ध माना जाता है. यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और राम भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां चारों ओर फैली हरियाली और सरयू नदी की लहरें लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. शाम के समय बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यहां सुकून भरे पल बिताने पहुंचते हैं. प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के कारण यह लोकेशन अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है.

ayodhya

गुप्तार घाट के समीप स्थित सभी प्रमुख स्थलों को अब पर्यटन की दृष्टि से सुंदर तरीके से विकसित किया गया है. हरे-भरे पेड़-पौधे, शांत वातावरण और सरयू तट की प्राकृतिक सुंदरता इस क्षेत्र को खास पहचान दिलाती है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक परिवार के साथ यहां पहुंचकर सुकून भरे पल बिताते हैं. लोग यहां एक से दो घंटे तक समय व्यतीत करते हैं और धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद लेते हैं. गर्मी की छुट्टियों में अगर आप अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुप्तार घाट और इसके आसपास के ये खूबसूरत स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img