अमेरिका के पास 4 तरह के एलियन की बॉडी? क्या दूसरी दुनिया के जीवों का राज छिपा रहा है सुपरपावर!


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका के पास 4 तरह के एलियन की बॉडी? दूसरी दुनिया का रहस्य छिपा रहा सुपरपावर

Last Updated:

USA Alien News: अमेरिका में UFO को लेकर नया दावा सामने आया है, जिसमें CIA से जुड़े वैज्ञानिक हैल पुटहॉफ ने कहा कि क्रैश हुए UFO से चार तरह की एलियन प्रजातियां मिली हैं. ये जानकारी उन्होंने प्रत्यक्ष नहीं बल्कि अन्य लोगों से मिली बताई. पहले डेविड ग्रश भी ‘नॉन ह्यूमन बायोलॉजिक्स’ होने की बात कह चुके हैं.

Zoom

अमेरिका के पास 4 प्रजाति के एलियन. (AI Image)

USA Alien News: अमेरिका से एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसने एलियन और UFO को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है. हैल पुटहॉफ (Hal Puthoff) नाम के एक पूर्व CIA-फंडेड वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अमेरिका को क्रैश हुए UFO से चार अलग-अलग तरह की ‘गैर-मानव’ प्रजातियां मिली हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा उन्होंने ‘द डायरी ऑफ ए सीईओ’ पॉडकास्ट में फिल्ममेकर डैन फरा के साथ बातचीत में किया. पुटहॉफ ने कहा कि उन्हें सीधे तौर पर इन जीवों का एक्सेस नहीं मिला, लेकिन जिन लोगों से उन्होंने बात की, उनके मुताबिक कम से कम चार अलग-अलग तरह की एलियन प्रजातियां मौजूद हैं.

पुटहॉफ के सहयोगी एरिक डेविस ने पहले दावा किया था कि इन प्रजातियों में ‘ग्रेज’, ‘नॉर्डिक्स’, ‘कीट-मानव’ और ‘सरीसृप’ शामिल हैं. उनके मुताबिक ये कुछ इस तरह होते हैं.

इन सभी के बारे में दावा है कि ये इंसान जैसी बनावट रखते हैं. दो हाथ, दो पैर और खड़े होकर चलने की क्षमता है. इनकी लंबाई 6 फीट थी.

इससे पहले डेविड ग्रश, जो अमेरिकी वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी और UAP टास्क फोर्स के सदस्य रह चुके हैं, ने 2023 में अमेरिकी कांग्रेस में शपथ के तहत बयान दिया था.

डायरेक्टर डैन फराह ने कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों से ऑफ रिकॉर्ड बात की, जो इन कथित ऑपरेशंस से जुड़े थे, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से सामने आने से डरते हैं. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इंटरव्यू देने के लिए तैयार था, लेकिन बाद में उसने यह कहकर मना कर दिया कि इससे उसकी जान को खतरा हो सकता है. यहां सबसे अहम बात यह है कि ये सभी जानकारी दावों और गवाहियों पर आधारित है, और अभी तक इनकी कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img