US Indian Mango Price: America Me Aam | Mango In US News- अमेरिका में भारत का आम कितने रुपये किलो? देसी आम का विदेश में जलवा


Last Updated:

Indian Mangoes In USA: भारतीय केसर आम अब अमेरिका के सिएटल समेत कई शहरों में बिक रहे हैं. आम Costco जैसे स्टोर्स में मिलने लगे हैं. 4 आमों का पैक करीब 19.99 डॉलर में बिक रहा है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक है और इसकी मांग अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है. अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए यह देश की याद है.

Zoom

अमेराक में बिक रहे भारत के आम.

Indian Mangoes In USA: भारत की गर्मियों की पहचान अब सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गई है. वॉशिंगटन के सिएटल इलाके में इस हफ्ते भारतीय आमों की एंट्री ने एक अलग ही माहौल बना दिया है. खास बात यह है कि अब ये आम सिर्फ इंडियन स्टोर्स तक सीमित नहीं रहे, बल्कि बड़े रिटेल स्टोर जैसे Costco में भी मिलने लगे हैं, यानी भारतीय मिठास अब अमेरिकी बाजार में खुलकर घुलने लगी है. वेबसाइट पर देखे गए दाम के मुताबिक, ‘केसर आम’ (Kesar Mangoes) 4 के पैक में 20 डॉलर (करीब ₹1,919) में बिक रहे हैं. भारत में 1900 रुपये में इतने आम आ जाएं कि वह कई दिनों तक न खत्म हों. यह कीमत कई शहरों सिएटल, लिनवुड, एडिसन और नॉर्थ ब्रंसविक के स्टोर्स में एक जैसी है. यानी अब भारतीय आम आम अमेरिकी ग्राहक की पहुंच में आ रहे हैं.

सिएटल में ‘मैंगो डिप्लोमेसी’

अमेरिका के सिएटल में भारत के कॉन्सुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने Fox-13 न्यूज पर भारत के आम को प्रमोट किया. इसमें उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से लगातार कोशिशें की जा रही थीं ताकि भारतीय आम बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंच सकें. अब इस मेहनत का असर दिख रहा है और सिएटल के Costco जैसे स्टोर्स में आम मिलना शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि भारत में आम सिर्फ फल नहीं, बल्कि गर्मियों की पहचान और पारिवारिक यादों का हिस्सा है. अब वही एहसास अमेरिका में भी पहुंच रहा है.

क्यों खास है भारतीय आम?

भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन का करीब आधा हिस्सा यहीं से आता है. केसर, अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा जैसे आमों की खास मिठास और खुशबू के कारण इनकी दुनिया भर में अलग पहचान है. फिलहाल सिएटल में केसर आम सबसे पहले पहुंचे हैं, जबकि आने वाले हफ्तों में दूसरी वैरायटी भी बाजार में उतरेंगी.

आम पहले मुश्किल था मिलना

अब तक अमेरिका में भारतीय आम सिर्फ कुछ खास इंडियन ग्रोसरी स्टोर्स तक सीमित थे. लेकिन अब उनकी सप्लाई बड़े स्तर पर बढ़ रही है. इससे साफ है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय फलों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img