Beauty Tips: ऑफिस जाने वाली महिलाएं अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, गर्मी में छू भी नहीं पाएगी टैनिंग, मिलेगा नैचुरल ग्लो!


Last Updated:

Summer Skin Care Tips: इन दिनों सूरज की तपिश बढ़ गई है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. गर्मी में चेहरे की देखभाल सबसे जरूरी हो जाती है, क्योंकि धूप, पसीना और धूल-मिट्टी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप भी इस गर्मी में अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इन आसान और कारगर नुस्खों को जरूर अपनाएं. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी/रीवा)

गर्मियों के मौसम में स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं. तेज धूप में सबसे कॉमन समस्या टैनिंग की होती है. वहीं कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और मुहांसे भी होने लगते हैं. खासतौर पर जो लोग रोजाना घर से बाहर काम पर जाते हैं, उन्हें स्किन टैनिंग की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ती है.

स्किन केयर

रोजाना सुबह ऑफिस जाने वाली महिलाओं यानि कामकाजी महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. ट्रैवलिंग के दौरान प्रदूषण, धूल मिट्टी की वजह से स्किन डैमेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती है, तो आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

ब्यूटी टिप्स

मध्य प्रदेश के रीवा की ब्यूटीशियन रूबी खान ने कहा कि गर्मियों में स्किन खुद को हेल्दी रखने और किसी भी जलन या सनबर्न को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत करती है. ऐसे में एक्सफोलिएट करने से मदद मिल सकती है. एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. ऐसा करने के बाद आपकी त्वचा चमकदार दिखती है. ध्यान रखें कि त्वचा को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें. हफ्ते में एक बार ऐसा करना ठीक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sunscreen benefits in summer, importance of sunscreen for skin protection, how to prevent sunburn and tanning, SPF 30 sunscreen daily use, protection from harmful UV rays, summer skincare tips for sun exposure, सनस्क्रीन के फायदे, गर्मियों में त्वचा की देखभाल, धूप से बचाव, यूवी किरणों से सुरक्षा

बहुत ज्यादा यूवी एक्सपोजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है और सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे में एक ऐसा सनब्लॉक या सनस्क्रीन खरीदें, जिसमें यूवी स्पेक्ट्रम कम से कम एसपीएफ 30 हो. घर से बाहर निकलने से पहले इसे अपनी त्वचा के सभी खुले हिस्सों पर लगाएं. इसके अलावा नाइट क्रीम लगानी चाहिए. इससे स्किन सुबह तक सॉफ्ट बनी रहती है.

sweat proof makeup tips, long lasting makeup tricks, how to stop makeup melting, oily skin makeup solutions, summer makeup hacks, setting spray benefits, पसीने में मेकअप कैसे टिकाएं, गर्मी में मेकअप टिप्स, मेकअप खराब होने से बचाव, वॉटरप्रूफ मेकअप उपाय

गर्मियों के महीनों में मेकअप कम से कम करें. ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है, इसलिए जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-बेस्ड मेकअप लगाने की कोशिश करें क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं. अगर आप फाउंडेशन लगाना पसंद करते हैं, तो इसकी जगह एसपीएफ वाला टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं. इसपर फेस पाउडर लगा सकते हैं.

news

गर्मी और उमस भरी गर्मी के दिनों में चेहरे के लिए कूलिंग मिस्ट कमाल का काम करता है. यह सनबर्न और सूजन को शांत करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है. गर्मी में इसका इस्तेमाल करें. तेज धूप में ज्यादा देर तक न रहें और चेहरे को बार-बार धोएं. हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें, जिससे त्वचा को सांस लेने में आसानी हो.

मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती है. दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं. इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और चेहरे को ठंडक देता है.

मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती है. दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं. इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और चेहरे को ठंडक देता है.

गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है और त्वचा को फ्रेश बनाए रखता है. रोज सुबह और रात में रुई की मदद से गुलाब जल चेहरे पर लगाएं. गर्मी के मौसम में सेहत का अच्छा ख्याल रखना है, तो पानी पीना बहुत जरूरी है. साथ ही हल्की लेकिन सेहतमंद डाइट लेनी जरूरी है. इस मौसम में पानीदार फलों का सेवन करें. सलाद और ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं.

गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है और त्वचा को फ्रेश बनाए रखता है. रोज सुबह और रात में रुई की मदद से गुलाब जल चेहरे पर लगाएं. गर्मी के मौसम में सेहत का अच्छा ख्याल रखना है, तो पानी पीना बहुत जरूरी है. साथ ही हल्की लेकिन सेहतमंद डाइट लेनी जरूरी है. इस मौसम में पानीदार फलों का सेवन करें. सलाद और ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img