Pushkar Religious Tourism | Budget Tourism Pushkar | Free Temple Darshan Pushkar | Pushkar Lake Visit | Pushkar Nature Beauty | Pushkar Sightseeing Free | Temple Tour Rajasthan


Last Updated:

Free Temple Darshan Pushkar: राजस्थान के पुष्कर को धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का सस्ता ठिकाना माना जाता है. यहां किसी भी खर्च के बिना आप फ्री में मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और झील के किनारे प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव ले सकते हैं. पुष्कर की गलियों में घूमते हुए रंग-बिरंगे बाजार, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक आकर्षण भी देखने को मिलते हैं. यह स्थल बजट ट्रैवलर्स और फोटोग्राफ़ी प्रेमियों के लिए आदर्श है. पुष्कर में सुबह-सुबह या शाम के समय का अनुभव बेहद रोमांचक होता है.

ब्रह्म नगरी पुष्कर का हृदय कहे जाने वाला पुष्कर सरोवर 52 घाटों से घिरा हुआ है. यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य अत्यंत मनोहारी होता है. श्रद्धालु यहाँ स्नान, ध्यान और आरती में भाग लेते हैं.सरोवर पर बैठकर समय बिताना अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव है.

ब्रह्मा मंदिर

दुनिया का एकमात्र विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर पुष्कर में स्थित है. मंदिर में प्रवेश के लिए नियम होते हैं, लेकिन मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता. यहां की घंटियों और मंत्रोच्चार से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है.

पुष्कर का रेगिस्तान

ब्रह्मा मंदिर से कुछ दूरी पर रेतीले टीले और खुले मैदान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं. यहं सुबह और शाम के समय टहलना, फोटो लेना और सूर्यास्त देखना पूरी तरह फ्री है. अगर आप यहां ऊंट सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जितनी देर सफारी करनी है उतनी देर का मूल्य चुकाना होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बादर माता

पुष्कर से करीब 5 किलोमीटर दूर कानस और होकर गांव के बीच पहाड़ी पर 1300 साल प्राचीन बादर माता का मंदिर है . चारों ओर से पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह प्राचीन मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि अपनी प्राचीन चमत्कारिक मान्यताओं के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है .

पुष्कर साईं धाम

नागपहाड़ी की गोद में बसे खरेखड़ी रोड पर नवनिर्मित साईं बाबा मंदिर आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुतसंगम है .यहाँ एक साथ 61 मंदिर विद्यमान हैं.मंदिर में दर्शन पूर्णतः निःशुल्क हैं. यहां की वास्तुकला, धार्मिक मान्यता और वातावरण श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है. मंदिर परिसर में बैठकर शांति का अनुभव किया जा सकता है.

बैघनाथ धाम

पुष्कर में स्थित बैद्यनाथ मंदिर धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है. यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और पुष्कर की पवित्र नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां भी प्रवेश निशुल्क है .

पुष्कर में निशुल्क घूमने के लिए लोकेशन

पुष्कर की ये सभी मुफ्त लोकेशन यात्रा को न केवल किफायती बनाती हैं, बल्कि उसे यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध भी कर देती हैं. यही कारण है कि पुष्कर हर वर्ग के यात्रियों के दिल में खास जगह रखता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img