हवा में उड़ी बाइक, ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर अटकी… कनाडा के खौफनाक हादसे का VIDEO वायरल


होमवीडियोअमेरिका

हवा में उड़ी बाइक, ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर अटकी… कनाडा के खौफनाक हादसे का VIDEO वायरल

X

हवा में उड़ी बाइक, ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर अटकी… कनाडा के खौफनाक हादसे का VIDEO वायरल

 

arw img

Canada Road Accident: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक ऐसा सड़क हादसा सामने आया है, जिसे देखकर लोग कुछ देर के लिए दंग रह गए. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद बाइक हवा में उछलकर सीधे ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर जाकर फंस गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर होती है. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई फीट ऊपर उछल गई और ट्रैफिक लाइट के ऊपर जाकर अटक गई. वहीं बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा. राहत की बात ये रही कि इस खौफनाक हादसे में बाइक चला रहा शख्स बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर फंसी नीले रंग की बाइक को देखकर हर कोई हैरान था. कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कई लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. देखते ही देखते इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. वीडियो में कार का आगे का हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि बाइक ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर टंगी नजर आई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे ‘फिल्मी एक्सीडेंट’ बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img