ईरान ने रखीं कई बड़ी शर्तें
IRIB के मुताबिक, तेहरान ने अपने नए प्रस्ताव में अमेरिका के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी खत्म करना और ईरानी तेल निर्यात की अनुमति देना शामिल है। इसके अलावा लेबनान में सीजफायर, समझौते के तुरंत बाद युद्ध खत्म करने और सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की मांग भी की गई है।
ईरान ने यह भी कहा है कि उसकी विदेशों में फ्रीज की गई संपत्तियों को अनफ्रीज किया जाए और ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं। प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण की बात भी शामिल है। साथ ही इस पूरे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध के बाद 30 दिनों की वार्ता का प्रस्ताव रखा गया है।





