US Flight Accident : Denver Airport | Frontier Flight 4345 Engine fire | रवने पर दौड़ते प्लेन के सामने आ गया आदमी, शरीर के चीथड़े इंजन में घुसे


वॉशिंगटन: अमेरिका के सबसे बड़े डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात किसी हॉरर मूवी की सीन क्रिएट हो गया. 231 पैसेंजर से भरा एक प्लेन उड़ान भरने के लिए तैयार था और रनवे पर दौड़ रहा था, तभी अचानक पायलट को एक शख्स प्लेन की तरफ भागते हुए दिखाई दिया. जब तक वो किसी को कुछ समझ आता तब तक उस शख्स से चीथड़े उड़ चुके थे. प्लेन के नीचे आने के बाद उसकी मौत इतनी दर्दनाक थी की शरीर के कुछ हिस्से इंजन में जाकर फंस गए और चारों तरफ आग ही आग फैल गई. कुछ सेकेंड्स के अंतर में हुए इस खौफनाक वाकये ने पायलट को हिलाकर रख दिया और बुरी तरह चीख पड़ा.

सुन्न हो गया टियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 का पायलट

लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरने को तैयार फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 के पायलट ने जैसे ही टेक-ऑफ के लिए रफ्तार भरी, उसकी आंखों के सामने एक खौफनाक मंजर आ गया. विमान की गति इतनी तेज थी कि पायलट कुछ समझ पाता, तब तक रनवे पर दौड़ता हुआ एक शख्स सीधे विमान के पंखों और इंजन के बीच आ चुका था. कॉकपिट में सन्नाटा पसर गया और पायलट तो तब झटका लगा जब उसे एहसास हुआ कि इंजन में आग लग गई है. पायलट ने हड़बड़ाती हुई आवाज में टावर को मैसेज दिया ‘हमने किसी को टक्कर मार दी है’.

Frontier Flight 4345 के इंजन में कैसे लगी आग?

डेनवर एयरपोर्ट पर रात करीब 11:19 बजे हुए इस हादसे ने आधुनिक विमानन सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. चश्मदीदों और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक-ऑफ के दौरान जैसे ही विमान की टक्कर रनवे पर मौजूद उस अज्ञात शख्स से हुई, वो प्रेशर की वजह से सीधे विमान के इंजन की ओर खिंचा चला गया.

जैसे ही उस व्यक्ति का शरीर इंजन के अंदर गया, एक जोरदार धमाका हुआ और इंजन में भीषण आग लग गई. विमान के पिछले हिस्से से आग की लपटें और काला धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑडियो में पायलट को बदहवास हालत में ये कहते सुना जा सकता है, ‘टावर, फ्रंटियर 4345, हम रनवे पर रुक रहे हैं. हमने अभी किसी को हिट किया है… इंजन में आग लग गई है. रनवे पर कोई शख्स टहल रहा था’.

231 पैसेंजर्स का क्या हुआ?

विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 231 लोग सवार थे. इंजन में आग लगने के बाद केबिन में धुआं भरने लगा, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा. पायलट ने बिना देरी किए इमरजेंसी इवैक्युएशन का आदेश दिया. विमान को रनवे पर ही रोककर यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सीधे डामर पर उतारा गया. अंधेरे रनवे पर चारों तरफ सिर्फ चीखें और एम्बुलेंस की लाइटें नजर आ रही थीं.

यात्रियों के लिए वो पल किसी डरावने सपने जैसा था. एक तरफ इंजन से उठती लपटें थीं और दूसरी तरफ यह खौफ कि कहीं विमान ब्लास्ट न हो जाए. हालांकि, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस भगदड़ में एक यात्री को मामूली चोट आई है. अमेरिका के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक होने के बावजूद डेनवर एयरपोर्ट पर हुई यह घटना सुरक्षा में एक ऐसी बड़ी सेंध है, जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है.

डेनवर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी पर उठ रहे बड़े सवाल

कोई भी आम इंसान इतने हाई-सिक्योरिटी जोन और ‘एक्टिव रनवे’ तक कैसे पहुंच गया? क्या बाड़ काटी गई थी या कोई गेट खुला रह गया था? क्या एयरपोर्ट के रडार या थर्मल कैमरों ने रनवे पर चल रहे उस इंसान को नहीं देखा?
जिस शख्स के शरीर के टुकड़े इंजन में मिले हैं, उसकी पहचान अभी तक गुप्त रखी गई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वो एयरपोर्ट का कर्मचारी था या कोई बाहरी घुसपैठिया.

जांच के घेरे में ‘रनवे 17L’

हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया और रनवे 17L को सील कर दिया गया. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एजेंसियां अब इस बात की तह तक जाने में जुटी हैं कि यह हादसा महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई आत्मघाती साजिश.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img