आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया


Last Updated:

Mango Benefits and Side Effects: आम गर्मियों का फल है और इसका स्वाद सभी लोगों को खूब भाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आम की तासीर गर्म होती है. इसे सीमित मात्रा और पानी में भिगोकर खाना बेहतर माना जाता है. सही तरीके से सेवन करने पर आम गर्मियों में भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Zoom

आम की तासीर गर्म होती है, लेकिन पानी में भिगोकर रोज 1-2 आम खाना सेफ है.

Right Way To Eat Mango in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है. यह गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है. आम का रसीला स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आम में कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं. आम को लेकर एक सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है कि आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म? कई लोग मानते हैं कि ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जबकि कुछ इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताते हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया आम में नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन A, विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं. हालांकि आम की तासीर गर्म होती है और इस वजह से इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. कुछ लोगों को ज्यादा आम खाने पर मुंह में छाले, पिंपल्स, पेट में गर्मी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिन लोगों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है, उन्हें आम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

डाइटिशियन ने बताया कि आम खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगो दिया जाए. माना जाता है कि 20 से 30 मिनट तक पानी में रखने से आम की गर्मी कम हो सकती है. इससे आम पर मौजूद धूल या केमिकल भी साफ हो जाते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से लोग आम को पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते आए हैं. गर्मियों में आम का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है. एक दिन में 1-2 आम खाना सामान्य रूप से सुरक्षित माना जाता है.

एक्सपर्ट की मानें तो आम को सही तरीके से खाने पर यह शरीर को कई फायदे भी देता है. यह शरीर को ऊर्जा देता है, पाचन में मदद करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आम के साथ पर्याप्त पानी पीना और संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है, ताकि शरीर में गर्मी का संतुलन बना रहे. आम मीठा होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए. अगर शुगर लेवल अनकंट्रोल है, तब आम अवॉइड करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img