Instagram का बड़ा एक्शन, लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स


Powered by :

Last Updated:

इंस्टाग्राम ने फर्जी अकाउंट्स और बॉट्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई के तहत लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से एक्टिव नहीं थे या फिर ऑटोमेटेड तरीके से चलाए जा रहे थे. इस बड़े क्लीनअप के बाद कई बड़े सेलेब्रिटीज, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या अचानक कम हो गई. 

ख़बरें फटाफट

Instagram का बड़ा एक्शन, लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई सेलेब्स के घटे फॉलोअर्सZoom

इंस्टाग्राम का बड़ा ‘सफाई अभियान’

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने फर्जीवाड़े के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है. साल 2026 की इस बड़ी कार्रवाई में कंपनी ने उन लाखों अकाउंट्स को डिलीट कर दिया है जो या तो फर्जी (बॉट्स) थे या फिर सालों से बंद पड़े थे. इस ‘सफाई अभियान’ का असर सीधे तौर पर दुनिया के बड़े सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की पॉपुलैरिटी पर पड़ा है.

सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी स्टार काइली जेनर को हुआ है, जिनके अकाउंट से रातों-रात करीब 14 मिलियन यानी 1.4 करोड़ फॉलोअर्स गायब हो गए. सिर्फ काइली ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई बड़े सितारों और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

क्यों लिया गया यह एक्शन?
सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है.

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे लोग
इस कार्रवाई के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. यह खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाना चाहता है इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम के इस बड़े एक्शन का मुख्य मकसद प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाना है. आज के समय में कई लोग बॉट (ऑटोमेटेड अकाउंट्स) का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे वे फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ा लेते हैं. लेकिन इंस्टाग्राम चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी एंगेजमेंट आए, वह असली यूजर्स से आए, इसलिए इस तरह के फर्जी अकाउंट्स को हटाने का बड़ा एक्शन लिया गया.

इंस्टाग्राम के रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा
मेटा कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ये कार्रवाई इंस्टाग्राम के नियमित सिस्टम का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर इनएक्टिव और संदिग्ध अकाउंट हटाए जाते हैं. इससे एक्टिव यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ता. अगर किसी वेरिफाइड अकाउंट को गलती से सस्पेंड किया गया हो, तो वह बाद में वापस बहाल हो जाता है. उसके फॉलोअर संख्या को फिर से अपडेट कर दिया जाता है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img