Jeffery Epstien Suicide Noted: मरने से पहले क्या लिखकर गया सेक्स अफेंडर जेफरी एपस्टीन? 7 साल बाद सामने आया सुसाइड नोट


होमदुनियाअमेरिका

मरने से पहले क्या लिखकर गया सेक्स अफेंडर जेफरी एपस्टीन? सामने आया सुसाइड नोट

Last Updated:

Jeffrey Epstein suicide note: जेफरी एप्सटीन का नाम तो अब पूरी दुनिया जानती है. हालांकि किसी अच्छी नहीं बल्कि एक बुरी वजह से. साल 2019 में जेल की कालकोठरी में अपनी जान देने वाले एपस्टीन का सुसाइड नोट अब दुनिया के सामने रखा गया. चलिए जानते हैं मरने से पहले एपस्टीन ने क्या-क्या कहा?

ख़बरें फटाफट

Zoom

एप्सटीन के सुसाइड नोट में क्या?

What is in Epstein Suicide Note: अमेरिका की राजनैतिक सुर्खियों में ईरान युद्ध के पहले तक एक ही नाम था – जेफरी एपस्टीन. हालांकि ये शख्स अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन इससे जुड़े हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स जरूर हैं, जो अमेरिकी राजनीति से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों तक को सकते में डाल चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों का दावा है कि इस डॉक्यूमेंट ऐसा बहुत कुछ है, जो वे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि एपस्टीन की मौत भी एक पहेली बनकर रह गई. अब इस केस से जुड़ा एक अहम सबूत बाहर आया है.

जेफरी एपस्टीन की मौत से पहले लिखा गया एक कथित सुसाइड नोट इस केस का एक अहम दस्तावेज है, जो अब सार्वजनिक कर दिया गया है. यह नोट कई वर्षों से न्यूयॉर्क की एक अदालत की फाइल में सीलबंद रखा गया था. यह नोट बुधवार को जज केनेथ एम करास की ओर से जारी किया गया. बताया गया कि यह पीले रंग के लीगल पैड पेपर पर लिखा गया था और इसे एपस्टीन के उस समय के सेलमेट निकोलस टार्टेंग्लियोन ने खोजा था.

एपस्टीन के नोट में क्या लिखा था?

नोट की शुरुआत में एपस्टीन ने अपने खिलाफ चल रही जांच पर नाराजगी जताई. एपस्टीन ने इस नोट में लिखा था – ‘उन्होंने महीनों तक जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. अपना विदा लेने का समय खुद चुन पाना एक अलग अनुभव है. NO FUN. NOT WORTH IT!’ इसके अलावा उसने अपने इस नोट में जीवन और मृत्यु को लेकर तमाम तरह की बातें लिखीं. इस सुसाइड नोट में देखा जा सकता है कि उस वक्त एपस्टीन के मन में क्या चल रहा था. यह नोट मई 2021 में अदालत को सौंपा गया था, लेकिन कानूनी विवाद की वजह से इसे सार्वजनिक नहीं किया गया. यहां तक कि अमेरिकी न्याय विभाग को भी इस नोट की जानकारी नहीं थी.

कैसे मिला एपस्टीन का सुसाइड नोट?

निकोलस टार्टैग्लियोन उस समय एपस्टीन के साथ जेल की उसी कोठरी में था, जहां दोनों बंद थे. जुलाई, 2019 में एपस्टीन बेहोशी की हालत में जेल की कोठरी में मिला था और उसके गले में कपड़े की पट्टी बंधी हुई थी. हालांकि वह उस घटना में वह बच गया था. टार्टैग्लियोन ने बताया कि एपस्टीन को सेल से हटाए जाने के बाद उसे एक कॉमिक बुक के अंदर यह नोट मिला, बाद में उसने यह नोट अपने वकीलों को दे दिया. शुरुआत में एपस्टीन ने जेल के अधिकारियों से कहा था कि टार्टैग्लियोन ने उस पर हमला किया था, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसके और सेलमेट के बीच कोई समस्या नहीं थी. आपको बता दें कि उस समय एपस्टीन पर कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे. इस मामले में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए थेय

एपस्टीन की मौत कैसे हुई थी?

सेक्स ऑफेंडर जेफरी एप्सटीन को 10 अगस्त, 2019 को न्यूयॉर्क की मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर जेल में मृत पाया गया था. उस वक्त उसकी उम्र 66 साल थी. मेडिकल जांच में उसकी मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या बताई गई. एपस्टीन की मौत के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे. जांच में पता चला था कि कुछ गार्ड ड्यूटी के दौरान सो गए थे और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई थी. इसी वजह से उसकी मौत को लेकर वर्षों तक संदेह बना रहा. आखिरकार टार्टैग्लियोन को 2023 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया और उसे लगातार चार आजीवन कारावास की सजा मिली. उसने खुद को निर्दोष बताया और उसने फैसले के खिलाफ अपील की है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img