Last Updated:
Summer Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन काफी खराब होने लगती है. तेज धूप और गर्म हवाओं का असर हमारे चेहरे पर साफ नजर आने लगता है. खासतौर पर जो लोग रोजाना घर से बाहर काम पर जाते हैं, उन्हें स्किन टैनिंग की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम्स का सहारा लेते हैं, जो कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं. अगर आप चेहरे पर नैचुरल ग्लो देखना चाहते हैं या फिर चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजों के नियमित इस्तेमाल कर सकते है. (सावन पाटिल/खंडवा)
गर्मी का मौसम आते ही सूरज की किरणें त्वचा पर गहरा असर डालने लगती हैं और टैनिंग एक आम समस्या बन जाती है. ऐसे में चेहरे की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा दिन नहीं टिकता. अगर आप भी नैचुरल ग्लो चाहते हैं, तो आपकी किचन में ही इसका आसान और सस्ता इलाज मौजूद है.

कच्चा दूध स्किन के लिए एकदम नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करता है. बस थोड़ा ठंडा दूध लें, उसमें रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से साफ करें. कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा.

धूप में रहने से अगर चेहरा काला पड़ गया है, तो टमाटर आपके काम का है. टमाटर के रस में थोड़ा बेसन और हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं और 15-20 मिनट तक लगाएं. इससे टैनिंग कम होगी और स्किन में निखार आएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शहद स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में काम आते हैं. चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाकर धो लें आपको खुद फर्क महसूस होगा.

गर्मियों में खीरा स्किन के लिए बेस्ट है. इसके स्लाइस आंखों पर रखें या रस चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.

हल्दी और मलाई का कॉम्बिनेशन तो पुराने समय से ही फेमस है. एक चम्मच मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा और नैचुरल ग्लो भी आएगा.

बेसन और दही दोनों ही स्किन के लिए काफी बेनेफिशियल हैं और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं. आप इस फेस पैक को चेहरे के अलावा हाथों पर भी लगा सकते हैं. ग्लोइंग स्किन देने वाले इस पेस पैक को बनाने के लिए 5 चम्मच बेसन, 3 चम्मच दही और 1 चम्मच शङद मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं.

ये सारे नुस्खे पूरी तरह नैचुरल हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है. साथ ही, किसी भी चीज को लगाने से पहले एक छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन न हो.





