जिस होटल रूम को किया है बुक, वह आपके लिए कितना है सेफ? कहीं कैमरा तो नहीं लगा, घुसते जरूर चेक करें ये 7 चीजें


Hotel room safety tips: कहीं भी जब घूमने जाने की प्लानिंग होती है तो आप अपनी फैमिली के लिए एक अच्छा सा होटल देखते हैं, जहां बेसिक सुविधाएं हों और आपके बजट के अनुसार होटल हो. होटल में रूम तो आप घर बैठे-बैठे भी बुक कर लेते हैं, लेकिन उसमें बेसिक चीजों को चेक करने के साथ ही वह कितना सुरक्षित है, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है. इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी. कई ट्रैवल एक्सपर्ट्स और सेफ्टी गाइडलाइन्स भी यही सलाह देते हैं कि रूम में जाते ही सिर्फ बेड, चादर, खिड़की से बाहर का नजारा, कमरे की साज-सजावट ही ना देखें, बल्कि कुछ जरूरी चीजें भी जरूर चेक कर लें. चलिए हम आपको बताते हैं कि होटल के कमरे में जाते ही आपको सबसे पहले क्या जरूरी चीजें चेक कर लेनी चाहिए ताकि आप सेफ रहें, आपकी प्राइवेसी में कोई दखल ना हो.

होटल रूम में इन चीजों को करें चेक

दरवाजा और लॉक चेक करें
आप होटल के कमरे में जाते ही सबसे पहले दरवाजे का लॉक, चेन लॉक, लैच चेक करें. वह सही से बंद होता भी या नहीं. सही से ये सभी चीजें काम कर भी रहे हैं या नहीं. डिजिटल लॉक ठीक से ऑटो-लॉक होता है या नहीं. अगर लॉक ढीला या खराब लगे, तो तुरंत रूम बदलने की रिक्वेस्ट करें.

कमरे में कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं
आजकल काफी मामले आपने पढ़े और देखे होंगे कि इस होटल में कपल के प्राइवेट टाइम को वायरल कर दिया गया. ऐसा सिर्फ होटल रूम में हिडन कैमरे छिपे होने से होता है. आप कमरे में स्मोक डिटेक्टर, टीवी के आसपास, पावर सॉकेट, बाथरूम, इन जगहों को ध्यान से चेक कर लें. इसके लिए मोबाइल फ्लैशलाइट ऑन करके आप आसानी से छोटे लेंस रिफ्लेक्शन चेक कर सकते हैं. यदि आपको कोई एक्स्ट्रा वायरिंग या अलग सी डिवाइस दिखे तो तुरंत होटल मैनेजर को रिपोर्ट करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

खिड़की और बालकनी की सुरक्षा
आपका कमरा यदि ग्राउंड फ्लोर या पहली मंजिल पर है तो खिड़कियों, बालकनी के स्लाइडर ठीक से बंद होते हैं या नहीं, इसे जरूर चेक करें. ऐसा नहीं करेंगे तो कोई भी आसानी से घुस सकता है और आपका सारा सामान चोरी भी हो सकता है.

इमरजेंसी नंबर जरूर रखें
होटल का रिसेप्शन नंबर फोन में सेव कर लें. इमरजेंसी एग्जिट (फायर एस्केप) कहां है, यह देख लें.
कमरे के दरवाजे के पीछे अक्सर इमरजेंसी प्लान लगा होता है, उसे पढ़ लें.

साफ-सफाई पर गौर करें
5 स्टार होटल की साफ-सफाई फर्स्ट क्लास होती है, लेकिन इससे नीचे वाले होटल में इस बात की अनदेखी की जाती है. ऐसे में चादर, पिलो कवर, डोरमैट, टॉवल, टॉयलेट आदि साफ है या नहीं, इसे चेक कर लें. अलमारी, बाथरूम आदि में कोई सामान तो नहीं रखा. कुछ भी संदिग्ध लगे, तो तुरंत होटल स्टाफ को बताएं.

इलेक्ट्रॉनिक चीजें करें चेक
कमरे में रूम सर्विस के लिए कई बार फोन करना पड़ता है. घूम-फिर कर आने के बाद लोग टीवी देखना भी पसंद करते हैं. AC ऑन करके सुकून से सोना चाहते हैं, ताकि थकान दूर हो सके. ऐसे में टीवी, एसी, फोन को भी ऑन करके देख लें कि ये काम कर भी रहे हैं या नहीं कि सिर्फ शो-ऑफ के लिए लगा रखा है.

अपने सामान की सेफ्टी आपके हाथ
जब भी आप घूमने के लिए बाहर जाएं तो अपने बैग को लॉक कर दें. कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं कि रूम सर्विस के दौरान कस्टमर के सामान गायब हो गए. ऐसे में अपने कीमती सामान की सुरक्षा आपके हाथ ही है. कमरे में कोई सेफ लॉकर उपलब्ध है, तो उसे जरूर इस्तेमाल करें. पासपोर्ट, कैश, ज्वेलरी इधर-उधर न छोड़ें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img